मनमर्जी से व्याख्या कर संविधान की धज्जियां उड़ा रही भाजपा सरकार, डोटासरा ने कहा- डबल इंजन की सरकार के बावजूद संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही 

कोई विजन नहीं है केवल डराओ धमकाओ

मनमर्जी से व्याख्या कर संविधान की धज्जियां उड़ा रही भाजपा सरकार, डोटासरा ने कहा- डबल इंजन की सरकार के बावजूद संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही 

भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता मामले में सियासत तेज होने लगी है

जयपुर। भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता मामले में सियासत तेज होने लगी है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट तक इस लड़ाई को लड़ने का ऐलान किया है।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार के बावजूद संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कोई विजन नहीं है केवल डराओ धमकाओ, संविधान की व्याख्या मनमर्जी से करो। राजस्थान में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता पर फैसला नहीं लिया गया। सुप्रीम कोर्ट के कानून होने के बावजूद जिस कानून के तहत राहुल गांधी की 24 घंटे में सदस्यता गई मगर कंवरलाल मीणा की सदस्यता समाप्त नहीं की गई। स्पीकर वासुदेव देवदानी को यह नहीं भूलना चाहिए कि हमने सर्व सम्मति से उन्हें उस पद पर बैठाया है। आरएसएस और भाजपा ने नहीं बैठाया है। हमें सुप्रीम कोर्ट भी जाना पड़ा तो जाएंगे।कंवरलाल ने आज सरेंडर करके कोई अहसान नही किया। जिसको 3 साल की सजा हुई है जिसे जेल की सजा होनी चाहिए। वह जेल के बाहर घूम रहा है। देवनानी सदस्यता पर फैसला क्यों नहीं कर रहे। अन्य सवाल के जवाब में कहा कि ये किस बात की तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। इनकी तो पंचायती ट्रंप कर गया। 

किसकी आंखों में धूल झोंक रहे हो। आज प्रदेश में पानी की आवश्यकता है लेकिन एक मंत्री विधायक फील्ड में नहीं है। एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर डोटासरा ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो इन्होंने बहुत आरोप लगाए। सरकार में नौटंकी क्यों चल रही है। डेढ़ साल में बेरोजगारों के हित के लिए बात करने के लिए नहीं आए। बेरोजगारों की नौकरी की चिंता नहीं है। इनका जो अपना ईगो है और यह सुपारी लेकर बैठे हैं। किरोड़ी लाल मीणा की जीत ना हो जाए इसलिए भर्ती निरस्त नहीं होगी,इसलिए एसआई भर्ती को लेकर कोई फैसला नहीं कर पा रहे। फैसला राजस्थान की सरकार निरस्त करेगी तो किरोड़ी जीत जाएगा और मुख्यमंत्री की पर्ची फ़टेगी और अगर निरस्त नहीं हुई तो मुख्यमंत्री जीतेंगे किरोड़ी की पर्ची फ़टेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 06:38 बजे।
सावधान : अंतरराष्ट्रीय आईवीआर कॉल से डिजिटल अरेस्ट का नया खतरा, ठग खुद को बताते हैं पुलिस, ट्राई या दूरसंचार विभाग (फेडेक्स) का अधिकारी 
राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें
एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट