भाजपा जारी करेगी सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर

भ्रष्टाचार, धन का दुरूपयोग, विफलता, कानून व्यवस्था मुख्य मुद्दे होंगे शामिल संभागवार समितियां बनी, एक माह में राठौड़-जोशी को भेजेंगे रिपोर्ट

भाजपा जारी करेगी सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर
भाजपा इस ब्लैक पेपर में मुख्यत: भ्रष्टाचार, सरकारी धन का दुरूपयोग, राज्य स्तरीय और स्थानीय समस्याएं, सरकार की विफलताएं, कानून व्यवस्था के बिगड़े हालातों से हुई घटनाएं, महिला उत्पीड़न, एससी-एसटी अत्याचार मामले सहित अन्य मुद्दों को उठाएगी। 

ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राजस्थान में भाजपा चुनावों से पहले कांग्रेस सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी करने की तैयारी में है। इसके लिए संभागवार नेताओं की समितियों का गठन किया है जो संभाग के मुद्दों को एक माह में संकलित कर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को भेजेंगी। 

भाजपा इस ब्लैक पेपर में मुख्यत: भ्रष्टाचार, सरकारी धन का दुरूपयोग, राज्य स्तरीय और स्थानीय समस्याएं, सरकार की विफलताएं, कानून व्यवस्था के बिगड़े हालातों से हुई घटनाएं, महिला उत्पीड़न, एससी-एसटी अत्याचार मामले सहित अन्य मुद्दों को उठाएगी। 

संभागवार ये एकत्रित करेंगे मुद्दे
भाजपा के जनप्रतिनिधियों, नेताओं, प्रमुख कार्यकर्ताओं से चर्चा कर संभागवार मुद्दों का संकलन होगा। जयपुर संभाग में कालीचरण सराफ, अजमेर संभाग में वासुदेव देवनानी, जोधपुर संभाग में पुष्पेन्द्र सिंह, उदयपुर संभाग में बाबूलाल खराड़ी, कोटा संभाग में मदन दिलावर, बीकानेर संभाग में रामप्रताप कासनियां, भरतपुर संभाग में सतीश पूनिया को संभाग कमेठियों का अध्यक्ष बनाया है। चार कमेटियों में एक नेता को सचिव और दो सदस्य बनाए हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत