बीएल संतोष ने ली भाजपा नेताओं की बैठक, मदन राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

बड़े नेता अपनी पसंद का जिला अध्यक्ष बनना चाहते हैं

बीएल संतोष ने ली भाजपा नेताओं की बैठक, मदन राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रदेश से गए फीडबैक के अनुसार जिलों में बड़े नेता अपनी पसंद का जिला अध्यक्ष बनना चाहते हैं, लेकिन एक राय नहीं होने के कारण किसी भी जिले में अब तक जिला अध्यक्ष नहीं बन पाया है।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष जयपुर पहुंचे। आते ही वह सीधे भाजपा पार्टी कार्यालय गए, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य सभी पदाधिकारी और नेताओं की बैठक ली। जानकारी के अनुसार संतोष का यह दौरा भाजपा के प्रदेश संगठन चुनाव को लेकर है। अभी तक राजस्थान में केवल बूथ और मंडलों के ही चुनाव संपन्न हो सके हैं। 10 जनवरी तक भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की 14 जिला ईकाईयों के जिला अध्यक्ष बने थे, लेकिन अभी तक एक भी जिले में जिला अध्यक्ष नहीं बना है, जबकि 15 जनवरी तक भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव कराने थे। 

बताया जा रहा है कि इससे भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व असंतुष्ट है। प्रदेश से गए फीडबैक के अनुसार जिलों में बड़े नेता अपनी पसंद का जिला अध्यक्ष बनना चाहते हैं, लेकिन एक राय नहीं होने के कारण किसी भी जिले में अब तक जिला अध्यक्ष नहीं बन पाया है। संतोष के दौरे से लग रहा है कि वह पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और बड़े नेताओं को जिला अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर संदेश देकर जाएंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही भाजपा अपने जिला ईकाईओं के अध्यक्ष नियुक्त करेगी।

Tags: santosh

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई