काम में लापरवाही : कार्य ग्रहण नहीं करने वाले बीएलओ निलंबित, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी झोटवाड़ा ने जारी किए आदेश

उदासीनता बरती गई

काम में लापरवाही : कार्य ग्रहण नहीं करने वाले बीएलओ निलंबित, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी झोटवाड़ा ने जारी किए आदेश

ईआरओ ने कई बार-बार दूरभाष पर निर्देश देने के बाद भी कार्मिकों की ओर से चुनाव जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई है। 

जयपुर। निर्वाचन संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने एवं बीएलओ ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वाले कार्मिकों के खिलाफ  सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत झोटवाड़ा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी डॉ. एलएन बुनकर ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ वरिष्ठ अध्यापक पुष्पेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। 

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी डॉ. बुनकर ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरधारीपुरा में पदस्थ वरिष्ठ अध्यापक पुष्पेंद्र सिंह को बूथ लेवल अधिकारी नियुक्त कर कार्यग्रहण के लिए आदेशित किया गया था। उक्त कार्मिक द्वारा उपस्थित नहीं होने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर पुन: कार्यग्रहण के लिए आदेशित किया गया और चुनाव लिपिक संबंधित सुपरवाइजर एवं ईआरओ ने कई बार-बार दूरभाष पर निर्देश देने के बाद भी कार्मिकों की ओर से चुनाव जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई है। 

उन्होंने बताया वरिष्ठ अध्यापक पुष्पेंद्र सिंह को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 व धारा 13 13 सी सी की प्रदत्त शक्तियों के तहत एवं राजस्थान सिविल सेवाएं वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1958 के नियम 13 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 

 

Read More जंतर-मंतर में पर्यटकों को राहत : धूप से बचाव के लिए बांटे जा रहे छाते, पुरातत्व विभाग की पहल से भीषण गर्मी में पर्यटकों को मिल रही सुविधा

Tags: suspended

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी
राजस्थान सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट और अन्य शहरी कारोबारों के लिए नई लाइसेंस फीस व्यवस्था लागू। स्वायत्त शासन विभाग की...
भारत-अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन समझौते पर किए हस्ताक्षर, दुर्लभ मृदा तत्वों की पूरी आपूर्ति शृंखला में सहयोग को मजबूत करना समझौते का उद्देश्य
मोईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में गहरी दरारों ने बढ़ाई चिंता, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
असर खबर का... सड़क सीमा में निकाले सभी दरवाजे किए बंद
क्या कांग्रेस के हाथों से फिसल रहा कर्नाटक? दोनों पक्षों के दावे राजनीतिक रूप से उचित; सिर्फ नेतृत्व नहीं, नियंत्रण भी
युद्धविराम के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बंदर अब्बास में एयरस्ट्राइक से पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ई-रिक्शा बैटरी चोर गैंग का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार