पालक्काड विधायक राहुल ममकूटथिल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, दुष्कर्म का लगाया आरोप

राहुल ममकूटथिल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

पालक्काड विधायक राहुल ममकूटथिल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, दुष्कर्म का लगाया आरोप

दुष्कर्म आरोप में पालक्काड विधायक राहुल ममकूटथिल को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। तीसरा मामला दर्ज, प्रदर्शन के दौरान झड़प।

पतनमथिट्टा। पालक्काड के विधायक राहुल ममकूटथिल को रविवार को पतनमथिट्टा जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने दुष्कर्म के आरोप के सिलसिले में गिरफ्तारी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ईमेल के जरिए शिकायत मिलने के बाद राज्य अपराध शाखा ने देर रात 12:30 बजे पालक्काड से ममकूटथिल को हिरासत में लिया। इसके बाद उसे पतनमथिट्टा एआर कैंप लाया गया, जहां औपचारिक रूप से गिरफ्तारी दर्ज की गयी और बाद में पूछताछ के बाद मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। पतनमथिट्टा अस्पताल से ले जाते समय, डीवाईएफआई और युवामोर्चा से जुड़े प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई। 

सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी को रोक दिया और अस्पताल में घुसते समय ममकूटथिल को पकडऩे की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी। यह ममकूटथिल के खिलाफ दर्ज तीसरा मामला है। 

उच्च न्यायालय ने पहले मामले में उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी, जबकि दूसरे मामले में सत्र न्यायालय ने 21 जनवरी तक अग्रिम जमानत दे दी थी। अब इस ताजा शिकायत के कारण ममकूटथिल को गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उसे मावेलिक्कारा स्पेशल सब जेल में शिफ्ट किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्वी राजस्थान के विकास हेतु समीक्षा बैठक की। उन्होंने रणथम्भौर, केवलादेव और लोहागढ़ किले जैसे स्थलों...
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी