मुख्यमंत्री निवास पर बजट पूर्व संवाद, छात्राओं के सुझावों को मिलेगा नीति-निर्माण में स्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का छात्राओं के साथ बजट पूर्व संवाद

मुख्यमंत्री निवास पर बजट पूर्व संवाद, छात्राओं के सुझावों को मिलेगा नीति-निर्माण में स्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने छात्राओं से बजट पूर्व संवाद कर उनके सुझाव लिए। उन्होंने नारी शक्ति को कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाने और आगामी बजट में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जयपुर।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर सामाजिक क्षेत्र में रुचि रखने वाली छात्राओं से बजट पूर्व संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नारी शक्ति कौशल विकास के माध्यम से हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही है और राज्य सरकार भी अपनी नीतियों व निर्णयों के जरिए उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री ने छात्राओं द्वारा दिए गए सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि आज प्राप्त सुझाव आगामी बजट और नीति-निर्माण की प्रक्रिया में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

संवाद कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा संस्थानों की छात्राएं शामिल हुईं, जिन्होंने सामाजिक विकास, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
राजस्थान में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली। ज्यादातर शहरों में पारा 31 डिग्री पार, जबकि पश्चिमी जिलों में 35 से...
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय
खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक