हाईवे पर जानलेवा मारपीट और लूट, मुकदमा दर्ज 

हाईवे पर स्कॉर्पियो रोककर युवक से मारपीट और लूट

हाईवे पर जानलेवा मारपीट और लूट, मुकदमा दर्ज 

जयपुर के मदाऊ कट पर बदमाशों ने स्कॉर्पियो रुकवाकर बाबूलाल चौधरी पर सरियों से हमला किया। लुटेरे उनसे 19,500 रुपये नकद और नए कपड़े लूटकर फरार हो गए।

जयपुर। शहर के बाहरी इलाके में एक बार फिर लुटेरों ने खौफ का माहौल बना दिया है।  मदाउ कट के पास हाईवे पर एक युवक से जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने बिना नंबर प्लेट वाली स्विफ्ट कार स्कॉर्पियो के आगे लगाकर उसे रोका और फिर बेसबॉल के डंडे व सरिए से जमकर मारपीट की।

इस दौरान पीड़ित की जेब से साढ़े 19 हजार रुपए नकद और करीब 15 हजार के नए खरीदे गए कपड़े लूट लिए गए।पीड़ित युवक रेनवाल मांझी निवासी बाबूलाल चौधरी (31) ने बताया कि वह शुक्रवार रात अपनी स्कॉर्पियो कार से जा रहा था। तभी पीछे से बिना नंबर की स्विफ्ट कार आई और उसके आगे जाकर रुक गई। कार से 4-5 बदमाश उतरे और तुरंत पैसे मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने कार में रखे बेसबॉल के डंडे और सरिए निकालकर उन पर हमला बोल दिया।

जमकर मारपीट करने के बाद बदमाशों ने उनकी जेब से साढ़े 19 हजार रुपए  निकाले और साथ ही शॉपिंग से लाए करीब 15 हजार रुपए के कपड़े भी छीन लिए।लूट के बाद हमलावर अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। घायल बाबूलाल ने पत्रकार कॉलोनी थाने पहुंचकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस के अनुसार मामला गंभीर है और जांच शुरू कर दी गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट