प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली सर्दी : जयपुर सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया, विजिबिलिटी रही जीरो 

आबू में माइनस 1 डिग्री रहा बीती रात का तापमान

प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली सर्दी : जयपुर सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया, विजिबिलिटी रही जीरो 

प्रदेश में आज बुधवार को भी सर्दी हाड़ कंपाने वाली पड़ रही है। जयपुर सहित अधिकांश जिलों में शीतलहर और गलन के बीच घना कोहरा छाया हुआ है। इसके चलते सुबह विजिबिलिटी जीरो रही। इधर जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, दौसा सहित तमाम जिलों में आज भी घना कोहरा है। वहीं प्रदेश के एकमात्र पर्वतीय स्थल माउंट आबू में बीती रात का तापमान माइनस 1 डिग्री पर पहुंच गया।

जयपुर। जयपुर में विजिबिलिटी शून्य है। कोहरे का असर ट्रेन और फ्लाइट संचालन पर भी पड़ा है। कड़ाके की ठंड की वजह से राजस्थान के 25 जिलों में 8वीं क्लास तक स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। जोधपुर में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से कर दिया गया है। उधर, मौसम विभाग ने बुधवार को तीन जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 18 जिलों में कोहरे और तीन जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 10 जनवरी तक सर्दी से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है।

जयपुर में 10 बजे तक रहा घना कोहरा: राजधानी जयपुर में बुधवार सुबह से ही झोटवाड़ा, प्रताप नगर, मानसरोवर सहित शहर के कई इलाकों में घनी धुंध छाई रही। कोहरे के कारण विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई। इसके कारण घटती विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
जेवराती सोना 2800 रुपए टूटकर 1,46,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से...
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी
बचपन में होने वाले रूमेटिक फीवर से भविष्य में 30 से 40 प्रतिशत लोगों को वॉल्व की बीमारी, दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस स्ट्रक्चरल इंडिया समिट 2026 में डॉक्टर्स ने दी जानकारी
स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का हुआ समापन, विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा "कुष्ठ रोग" के प्रति आमजन को किया गया जागरूक