2047 तक भारत को विकसित अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा बजट : भजन लाल शर्मा

बजट में महिलाओं, किसानों, युवाओं तथा गरीबों पर विशेष ध्यान दिया गया

2047 तक भारत को विकसित अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा बजट : भजन लाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला यह बजट ऐतिहासिक है

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला यह बजट ऐतिहासिक है। सीएम ने कहा कि प्रस्तुत वर्ष 2025-26 के बजट में अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों के साथ सभी वर्गों के लिए उचित प्रावधान किए गए हैं। बजट में विकास दर में वृद्धि, समावेशी विकास पर विशेष फोकस प्रदान कर संतुलित विकास का रोड़मैप प्रस्तुत किया है। इस बजट में सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास पर विशेष बल दिया गया है। बजट देश के सभी वर्गों जैसे किसान भाईयों, मेहनतकश मजदूरों, महिला, युवा, कर्मचारियों, एंव मध्यम वर्ग की आशाओं पर पूर्णतया खरा उतरने वाला बजट है। इस प्रकार यह बजट सभी मायनों में ऐतिहासिक हैं और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस बजट में महिलाओं, किसानों, युवाओं तथा गरीबों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

किसानों के लिए बजट में घोषित की गई योजनाओं जैसे पी.एम. धन धान्य कृषि योजना, ग्रामीण समृद्धि योजना, एग्रीकल्चर क्रेडिट कार्ड की बढ़ाई गई सीमा से कृषि विकास एवं किसानों का कल्याण सुनिश्ति हो सकेगा। देश को ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने के लिए  किए गए  प्रावधान से देश में युवाओं को रोजगार मिलेगा एवं देश आत्मनिर्भरता प्राप्त करेगा। स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए की गई घोषणाओं से युवाओं को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे द्वारा जो प्रमुख मुद्दे जैसे जल जीवन मिशन की अवधि को बढ़ाया जाना, पावर सेक्टर रिफॉर्म के लिए विशेष सहायता प्रदान करना एवं राज्य को पूंजीगत निवेश के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किए जाने वाली हमारे प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। यह बजट निश्चित रूप से विकसित भारत के साथ विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने वाला हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना