अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

कार्रवाई के दौरान हुए खर्चे की वसूली के लिए कॉलोनाइजरों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
जोन-12 ग्राम बिन्दायका में गुरुकृपा विहार कॉलोनी से श्याम वाटिका-तृतीय में कृषि भूमि में विवादित रास्ते पर अवैध रूप से ग्रेवल सड़क दोनों साइड पर दीवार बनाकर अवरूद्ध किए जा रास्ते के निर्माणों को हटाकर विवादित रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने जोन 12 में करीब 16 बीघा कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही तीन कॉलोनियों को ध्वस्त किया। जोन 10 में सड़क सीमा में किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त कर रास्तों को सुचारू करवाया।  

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-12 में अवस्थित ग्राम पिंडोलाई, वृन्दावन विहार कॉलोनी के पास करीब आठ बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू-रूपान्तरण करवाए वैशाली नगर-द्वितीय नाम से अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी के निर्माणों को ध्वस्त किया। जोन-12 में अवस्थित ग्राम सिवार में जेडीए की भूमि खसरा नं. 922 के आंशिक भाग को सम्मिलित करते हुए करीब आठ बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर क्रमश: श्याम नगर विस्तार और माँ वैष्णो नगर-द्वितीय के नाम से बसाई जा रही दो अवैध कॉलोनियों को भी ध्वस्त कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

कार्रवाई के दौरान हुए खर्चे की वसूली के लिए कॉलोनाइजरों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जोन-12 ग्राम बिन्दायका में गुरुकृपा विहार कॉलोनी से श्याम वाटिका-तृतीय में कृषि भूमि में विवादित रास्ते पर अवैध रूप से ग्रेवल सड़क दोनों साइड पर दीवार बनाकर अवरूद्ध किए जा रास्ते के निर्माणों को हटाकर विवादित रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन 10 अशोक विहार जगतपुरा की सेक्टर रोड सीमा व सुविधा क्षेत्र की भूमि पर गाड़ियां लोहारों द्वारा एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पर अतिक्रमण कर रास्ता अवरूद्ध करने वालों पर कार्रवाई करते हुए रास्ते को यातायात के लिए सुचारू करवाया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित