धनतेरस पर सर्राफा बाजार में बंपर खरीदारी, बर्तन बाजार में 10% से अधिक वृद्धि

‘धन वृद्धि कारक’-‘आरोग्य दिवस’ 

धनतेरस पर सर्राफा बाजार में बंपर खरीदारी, बर्तन बाजार में 10% से अधिक वृद्धि
धनतेरस पर ज्वैलरी और बर्तन खरीद की परंपरा रही आकर्षक

जयपुर। दिनभर खरीदारी की रौनक से सरोबार रहा जयपुर का बाजार। धनतेरस के दिन बाजार में सभी की मंगल कामना के साथ खरीदारी का नया इतिहास रचा। परकोटे सहित बाहर के सभी बाजारों में  अलसुबह से देररात तक खरीदारों का तांता लगा रहा।

सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल और महामंत्री मातादीन सोनी ने बताया कि इस वर्ष धनतेरस को ‘धन वृद्धि कारक’ और ‘आरोग्य दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस दिन किया गया निवेश शुभ और लाभकारी माना जाता है। सर्राफा बाजार में इस बार ज्वैलरी, सिक्के और पूजा के सामान की खरीदारी पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रही है। सोने और चांदी के भावों में लगभग 30% की वृद्धि रही, जिससे पिछले वर्ष धनतेरस पर किए गए निवेशकों को इस वर्ष अच्छा लाभ प्राप्त हुआ।

वजन में कमी, पर निवेशकों की रुचि बरकरार
बिक्री के वजन के लिहाज से पिछले वर्ष की तुलना में कमी रही, लेकिन सभी वर्गों ने अपनी क्षमता के अनुसार निवेश किया। भावों में वृद्धि ने निवेशकों के लिए खरीदारी को और आकर्षक बना दिया है और बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है।

बर्तन बाजार में भी आई तेजी
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा को भी इस वर्ष लोगों ने बनाए रखा। अग्रवाल बर्तन भंडार के संचालक अर्पित गोयल ने बताया कि कोरोना के बाद लोगों की पसंद में बदलाव आया है। पहले स्टील के बर्तनों की मांग थी, लेकिन अब कांसा, पीतल और तांबे के बर्तनों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। इस वर्ष बर्तन बाजार में कांसे के बर्तन 1700 रु. प्रति किलो, तांबा 1200 रु. प्रति किलो, पीतल 900 रु. प्रति किलो, और स्टील के बर्तन 200 से 250 रु. प्रति किलो में बिके।

Read More स्टोरीज, जर्नी, स्माइल्स थीम पर होगा आरडीटीएम का छठा संस्करण, 19 सितंबर को पब्लिक के लिए खुली रहेगी एग्जीबिशन

बर्तन विक्रेता ऋषभ गोयल के अनुसार पिछले साल की तुलना में 10%  अधिक कारोबार हुआ। नॉनस्टीक कुकवेयर की मांग अब कम होने लगी है। पारम्परिक कांसा, तांबा और पीतल के बर्तनों की मांग अधिक रही। 

Read More यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा; 16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा; 16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित
निकाय चुनाव-2026 के अध्यक्ष पद पर भाजपा का दबदबा रहा। चौमूं-शाहपुरा नगर परिषद समेत 9 नगर पालिकाओं में भाजपा प्रत्याशी...
SIR पर खरगे का चुनाव आयोग से सवाल, पूछा- क्या अब वीआईपी और आम मतदाताओं की अलग-अलग श्रेणी बनाई जा रही हैं
करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद
निकाय चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी पड़ी भारी : सामूहिक प्रचार से दूरी, बड़े नेता अपने गढ़ तक सिमटे
हलका बनेगा नई बीट पुलिसिंग की धुरी : थाना क्षेत्र अब क्लस्टर में बंटेंगे, पुरानी व्यवस्था में सीधे बीट आवंटन
छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें डीएम-एसपी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम योगी
हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना