भारतीय मानक ब्यूरो, राजस्थान ने विश्व मानक दिवस पर “मानक महोत्सव” का किया आयोजन 

राजस्थान से 250 से अधिक हितधारकों ने भाग लिया

भारतीय मानक ब्यूरो, राजस्थान ने विश्व मानक दिवस पर “मानक महोत्सव” का किया आयोजन 

तकनीकी सत्र में भारतीय मानक ब्यूरो राजस्थान, डीओआईटीसी, जे.के. टायर और निम्बस पाइप जयपुर के प्रतिनिधि प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल हुए।

जयपुर। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), राजस्थान के तत्वावधान में “द ललित, जयपुर” में “विश्व मानक दिवस 2024” के उपलक्ष्य में “मानक महोत्सव” का आयोजन किया गया। हर साल 14 अक्टूबर को विश्व मानक दिवस उन विशेषज्ञों के सम्मान में मनाया जाता है, जो स्वैच्छिक अंतरराष्ट्रीय मानकों को विकसित करते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता, सुरक्षित और विश्वसनीय उत्पाद व सेवाएं प्राप्त होती हैं।

इस वर्ष के विश्व मानक दिवस का विषय था, “बेहतर दुनिया के लिए साझा दृष्टि: एसडीजी 9 (उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढांचा) का समावेश”, जिसमें मजबूत बुनियादी ढांचे का निर्माण, समावेशी और सतत औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने और नवाचार को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बिट्स पिलानी के निदेशक शुधीरकुमार बरई, भारतीय मानक ब्यूरो राजस्थान की निदेशक और प्रमुख कनिका कालिया, फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (FORTI) के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल और सीआईआई के अध्यक्ष डॉ. अनंत शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

तकनीकी सत्र में भारतीय मानक ब्यूरो राजस्थान, डीओआईटीसी, जे.के. टायर और निम्बस पाइप जयपुर के प्रतिनिधि प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल हुए। सत्र में एसडीजी-9 के लक्ष्यों को हासिल करने में मानकों की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई।

Read More शहरी विकास को रफ्तार देने के लिए टीडीआर पॉलिसी में होगा संशोधन : अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी, विशेषज्ञों से लिए जाएंगे सुझाव

“मानक महोत्सव” में सरकारी अधिकारियों, मानक क्लब मेंटर्स, रिसोर्स पर्सन, उपभोक्ता संगठनों और बीआईएस लाइसेंस धारकों को मानकीकरण और गुणवत्ता संवर्धन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Read More एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 

इस अवसर पर राजस्थान से 250 से अधिक हितधारकों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख उद्योगपति, बीआईएस लाइसेंस धारक, उद्योग संघों के प्रतिनिधि, बीआईएस की साझेदार प्रयोगशालाएं, उपभोक्ता संगठन और बीआईएस मानक क्लब के मेंटर्स व सदस्य शामिल थे।

Read More 3540 पदों की संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी, युवाओं ने जताया रोष

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग