कानोता थाना इलाके में महिला का जला हुआ शव मिला

मृतका की उम्र करीब 25 साल है

कानोता थाना इलाके में महिला का जला हुआ शव मिला

कानोता थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं।

जयपुर। कानोता थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं।

एसीपी (बस्सी) फूलचन्द मीना ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे कानोता के पापड़ गांव में रोड किनारे महिला की अधजली लाश मिली है। जांच में महिला की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए शव को जलाना सामने आया है। मृतका की उम्र करीब 25 साल है। आधा चेहरा जलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को कपड़े में बांधा गया था। देर रात किसी वाहन के जरिए शव को ठिकाने लगाने के लिए पापड़ गांव में सुनसान जगह लेकर आई गई। रोड किनारे शव को फेंककर डीजल-पैट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। शव को आग लगाकर जलते देखकर हत्यारे फरार हो गए। महिला की अधजली लाश का आधा चेहरा जलने से बच गया है, उसके लेफ्ट साइड चेहरे पर मस्सा है। पुलिस मृतका की पहचान के साथ हत्यारों की भी तलाश कर रही है।

प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि मृतका के सिर पर भारी चीज से वार कर उसका मारा गया है। पुलिस ने रेप की आशंका से इनकार नहीं किया है। शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या करने के बारे में पूरी जानकारी का पता चलेगा।  मृतका की पहचान के लिए जयपुर और जयपुर ग्रामीण के थानों में सूचना दे दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में नेवी बेस के पास मिला चीनी GPS ट्रैकिंग डिवाइस लगा पक्षी, सर्च अभियान जारी कर्नाटक में नेवी बेस के पास मिला चीनी GPS ट्रैकिंग डिवाइस लगा पक्षी, सर्च अभियान जारी
कर्नाटक के कारवार तट के पास जीपीएस डिवाइस लगे पक्षी के मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। आईएनएस कदंब...
5वीं और 8वीं बटालियन आरएसी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की चयन सूची जारी 
भजनलाल सरकार का एक और कीर्तिमान, डीरेगुलेशन सुधारों में राजस्थान देश में अव्वल
टाइगर से चीते तक के खून से सने हाईवे और रेलवे ट्रेक, जंगल में तीन तरफ से मौत का जाल
Weather Update : प्रदेश के अधिकांश जिले कोहरे की चपेट में, सर्द हवाओं का भी जोर 
फ्लाइट कैंसिलेशन संकट पर IndiGo सीईओं का बड़ा बयान, बोलें-बुरा समय बीत चुका है अब...जानें पूरा मामला
लोकसभा में "प्रतिभूति बाजार संहिता विधेयक 2025" पेश, विपक्षी दलों ने जताया विरोध