हीरापुरा बस अड्डे से बसों का संचालन कल से होगा शुरू, पहले चरण में 250 बसें चलेंगी

यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई 

हीरापुरा बस अड्डे से बसों का संचालन कल से होगा शुरू, पहले चरण में 250 बसें चलेंगी

अजमेर रोड स्थित हीरापुरा के नए बस अड्डे से रोडवेज व निजी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। यहां से 130 रोडवेज और 76 निजी बसें चलाई जाएंगी। प्रत्येक बस से 50 रुपए एंट्री शुल्क और 200 रुपए प्रति घंटे पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। यात्रियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

जयपुर। अजमेर रोड स्थित हीरापुरा में राजस्थान राज्य बस टर्मिनल विकास प्राधिकरण की ओर से विकसित किए गए नए बस अड्डे से रोडवेज एवं निजी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इस बस अड्डे से कुल 130 रोडवेज की ओर हीरापुरा से खाटूश्यामजी के लिए स्टेज कैरिज की 76 निजी बसें चलाई जाएंगी।

बस अड्डे में प्रवेश करने वाली प्रत्येक बस से 50 रुपए एंट्री फीस (अड्डा शुल्क) वसूली जाएगी। इसके अलावा बसों की पार्किंग के लिए 200 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क निर्धारित किया गया है। जेडीए की ओर से बस अड्डे पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

वर्तमान में बस अड्डे परिसर में सफाई कार्य जारी है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां 30 होमगार्ड की तैनाती की जा रही है। वहीं बस अड्डे के संचालन और प्रबंधन के लिए रोडवेज प्रशासन ने करीब डेढ़ दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया है, ताकि यात्रियों को सुचारू और सुरक्षित सेवा मिल सके। 

 

Read More जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में लगेगा ई-मित्र काउंटर, मरीजों को कई प्रकार की दस्तावेजी सुविधा प्राप्त

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। एक्स पर वीडियो...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा
लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर : बेकाबू टैंकर ने एक दर्जन वाहनों को ठोका, 6 लोग घायल
भारतीय कंपनियों को भी झटका: ईरान से लड़ाई के बीच ट्रंप ने किया टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव, मेटल और फार्मा सेक्टर पर लगाया 50% टैरिफ
एलपीजी गैस रिफिलिंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 सिलेंडर सहित रिफिलिंग का सामान बरामद