शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान : जयपुर में 35 हजार लीटर संदिग्ध घी बरामद, फैक्ट्री सीज

7 ब्रांडों के नाम से हो रही थी पैकिंग 

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान : जयपुर में 35 हजार लीटर संदिग्ध घी बरामद, फैक्ट्री सीज
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जयपुर में हिमालय डेयरी प्रोडक्ट्स की घी निर्माण एवं पैकेजिंग फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में करीब 35 हजार लीटर घी मिला।

जयपुर। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जयपुर में हिमालय डेयरी प्रोडक्ट्स की घी निर्माण एवं पैकेजिंग फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में करीब 35 हजार लीटर घी मिला। गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर पूरी फैक्ट्री को सीज कर दिया गया। जांच में राजस्थान सरस, डेयरी ब्रदर्स, श्री किरण सरस, माटुला, चॉइस डेयरी, रघु श्री और गणक सहित सात ब्रांडों के नाम से घी की पैकिंग होना सामने आया। घी बड़े साइलो में भी भंडारित मिला।

टीम ने घी के नमूने लिए। वहीं, सफाई केमिकल के नाम पर छिपाकर रखा संदिग्ध फ्लेवर भी बरामद हुआ, जिसका नमूना जांच के लिए भेजा गया है। फैक्ट्री में खाद्य लाइसेंस भी प्रदर्शित नहीं मिला। उधर, खाद्य सुरक्षा टीम ने तड़के 3:30 बजे चौमूं क्षेत्र के मोरीजा और चीथवाड़ी में डेयरी एवं मावा इकाइयों पर दबिश दी। चार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूध और मावा के नमूने लिए गए। बाबूलाल मावा पनीर उद्योग में पाउडर से मावा बनाने की प्रक्रिया भी जांच के दायरे में आई। अधिकारियों के अनुसार, प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

अहान शेट्टी की फिल्म ‘सनकी’ से जुड़ीं मेधा राणा, निभाएंगी उनकी प्रेमिका का किरदार अहान शेट्टी की फिल्म ‘सनकी’ से जुड़ीं मेधा राणा, निभाएंगी उनकी प्रेमिका का किरदार
अभिनेता अहान शेट्टी की आगामी फिल्म ‘सनकी’ में अभिनेत्री मेधा राणा की एंट्री हो गई है। टीनू सुरेश देसाई के...
रैंप पर ग्लैमर का जलवा, डॉ. संगीता शर्मा के सिर सजा मिसेज इंडिया यूनिवर्स का क्राउन
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त, BMC को दोबारा अपलोड करने का आदेश
शिवदासपुरा क्लोवरलीफ इंटरचेंज से इसी महीने शुरू होगी कनेक्टिविटी, दो लूप खुलेंगे 
आखिर क्यों नेहा बोरा के बयान पर मचा बवाल? मंदिरों और पुजारियों को लेकर टिप्पणी से गरमाई सियासत
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान : जयपुर में 35 हजार लीटर संदिग्ध घी बरामद, फैक्ट्री सीज
तालेड़ा में मतदान जारी, दोपहर 12 बजे तक 30.60 प्रतिशत वोटिंग