जयपुर में पेयजल को लेकर सतर्कता का मामला : दैनिक नवज्योति की खबर पर लिया मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान, 16 फरवरी को मांगी जलदाय विभाग से रिपोर्ट

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद जयपुर में सतर्कता

जयपुर में पेयजल को लेकर सतर्कता का मामला : दैनिक नवज्योति की खबर पर लिया मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान, 16 फरवरी को मांगी जलदाय विभाग से रिपोर्ट

दैनिक नवज्योति की ओर से उठाए गए मुद्दे पर राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने बुधवार को प्रसंज्ञान लिया। आयोग ने जलदाय विभाग से 16 फरवरी को तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी। दैनिक नवज्योति ने अपने 7 जनवरी के अंक में पृष्ठ संख्या 8 पर समाचार जयपुर में हालात अभी नियंत्रण में है, लेकिन पुरानी व्यवस्था और बढ़ती आबादी को देखते हुए सतर्कता जरूरी शीर्षक से प्रकाशित किया था।

जयपुर। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद जयपुर में सतर्कता को लेकर दैनिक नवज्योति की ओर से उठाए गए मुद्दे पर राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने बुधवार को प्रसंज्ञान लिया है। आयोग ने जलदाय विभाग से 16 फरवरी को तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। दैनिक नवज्योति ने अपने 7 जनवरी के अंक में पृष्ठ संख्या 8 पर समाचार जयपुर में हालात अभी नियंत्रण में है, लेकिन पुरानी व्यवस्था और बढ़ती आबादी को देखते हुए सतर्कता जरूरी शीर्षक से प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया है कि अगर सावधानी नहीं बरती, तो जयपुर में भी इंदौर जैसे हालत बन सकते हैं।

समाचार में यह भी सलाह दी गई है कि कई जगह पानी की लाइने सीवरेज की लाइन से सटी हुई और पुरानी है, उनको बदलना आवश्यक है। आयोग ने प्रसंज्ञान लेते हुए जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, संभागीया आयुक्तों और जिला कलक्टरों को निर्देश दिए हैं कि सभी पानी की लाइनों की जांच करें और तय करें कि यह लाइनें मानकों के अनुरूप हैं। इसके साथ ही सीवरेज से सटी हुई पानी की लाइनों को अलग करें। पानी के क्लोरिनेशन पर विशेष ध्यान दें, जिससे आमजन को साफ और स्वच्छ पानी मिले। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब