सूर्य नमस्कार के सामूहिक अभ्यास के विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट शिक्षा मंत्री को भेंट
15 फरवरी सूर्य सप्तमी के अवसर पर राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आयोजित सूर्य नमस्कार के सामूहिक अभ्यास कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित 1.33 करोड़ से अधिक लोगों ने अपनी भागीदारी निभाते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
जयपुर। राजस्थान में सूर्य नमस्कार के सामूहिक अभ्यास का विश्व रिकॉर्ड बनने पर सचिवालय में स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को वर्ल्ड बुक ऑफ लंदन के वाइस प्रेसीडेंट प्रथम भल्ल ने विश्व रिकॉर्ड का सटिफिकेट प्रदान किया। इस अवसर पर शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल, माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
गौरतलब है कि 15 फरवरी सूर्य सप्तमी के अवसर पर राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आयोजित सूर्य नमस्कार के सामूहिक अभ्यास कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित 1.33 करोड़ से अधिक लोगों ने अपनी भागीदारी निभाते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इस आयोजन के सुव्यवस्थित प्रबंधन में सजगता और जिम्मेदारी से भूमिका निभाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की पूरी टीम के प्रयासों की भी सराहना की।
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Aug 2026 19:02:30
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...

Comment List