मुख्यमंत्री ने 8 बोर्ड के गठन को दी मंजूरी, जानिए कौन-कौन से वर्गों के बने बोर्ड

मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा इनके पिछड़ेपन को दूर करने के सुझाव राज्य सरकार को देंगे

मुख्यमंत्री ने 8 बोर्ड के गठन को दी मंजूरी, जानिए कौन-कौन से वर्गों के बने बोर्ड

राज्य सरकार समाज के विभिन्न वर्गां के कल्याण एवं उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8 विभिन्न बोर्ड के गठन को स्वीकृति दी है। 

जयपुर। राज्य सरकार समाज के विभिन्न वर्गां के कल्याण एवं उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8 विभिन्न बोर्ड के गठन को स्वीकृति दी है। 

 इन नवगठित बोर्ड में राजस्थान राज्य राजा बली कल्याण बोर्ड, राजस्थान राज्य वाल्मिकी कल्याण बोर्ड, राजस्थान राज्य मेघवाल कल्याण बोर्ड, राजस्थान राज्य पुजारी कल्याण बोर्ड, राजस्थान राज्य केवट कल्याण (मां पूरी बाई कीर) बोर्ड, राजस्थान राज्य जाटव कल्याण बोर्ड, राजस्थान राज्य धाणका कल्याण बोर्ड एवं राजस्थान राज्य चित्रगुप्त कायस्थ कल्याण बोर्ड शामिल हैं। 

सभी बोर्ड संबंधित वर्गों की स्थिति का जायजा लेने, प्रमाणिक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर वर्गों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा इनके पिछड़ेपन को दूर करने के सुझाव राज्य सरकार को देंगे।

इन बोर्ड द्वारा संबंधित वर्ग के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं प्रस्तावित करने, उनके लिए वर्तमान में संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विभिन्न विभागों से समन्वय करने, परम्परागत व्यवसाय को वर्तमान तौर-तरीकों से आगे बढ़ाने, रोजगार को बढ़ावा देने तथा शैक्षिक एवं आर्थिक उन्नयन के संबंध में सुझाव दिए जाएंगे। साथ ही, सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों के विरूद्ध ठोस उपाय करने सहित अन्य सुझाव भी राज्य सरकार को प्रस्तुत किए जाएंगे।

Read More बिहार विधानसभा चुनाव : बड़ी पार्टियों के बीच क्या बोहनी कर पाएंगी टीपीपी और जेजेपी सहित अन्य पार्टियां

इस सभी बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं तीन सदस्य सहित 5-5 गैर-सरकारी सदस्य होंगे तथा राज्य के विभिन्न विभागों के शासन सचिव, आयुक्त, निदेशक, संयुक्त निदेशक एवं उप निदेशक स्तर के अधिकारी सरकारी सदस्य होंगे। इसके अतिरिक्त राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड या राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक स्तर के अधिकारी अथवा उनका प्रतिनिधि विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

Read More तमिलनाडु में निजी कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप : दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने के दौरान आरोपियों के पैर में लगी गोली

Post Comment

Comment List

Latest News

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत बोले- राम जल सेतु लिंक परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण लगभग पूरा ; दिसंबर के पहले सप्ताह में करेंगे साइट निरीक्षण जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत बोले- राम जल सेतु लिंक परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण लगभग पूरा ; दिसंबर के पहले सप्ताह में करेंगे साइट निरीक्षण
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि पूर्वी नहर परियोजना, जिसे अब राम जल सेतु लिंक परियोजना कहा...
दिल्ली में प्रदूषण को रोकने का प्रयास : ग्रैप- 3 लागू करने का फैसला, 5वीं तक स्कूल होंगे ऑनलाइन 
Weather Update : उत्तरी हवाओं का कुछ दिन और रहेगा असर, राज्य के कई जिलों में सर्दी बरकरार
विभागीय एप्लीकेशनों का IFMS 3.0 से इंटीग्रेशन पूर्ण करने के निर्देश जारी, अधिकारियों को 15 दिन में पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
मुख्य सचिव ने की प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों की समीक्षा, कहा-  आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए समिति को मिलकर करना होगा काम 
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- कोटा और जोधपुर निगमों को एक करना अदूरदर्शी और राजनीतिक स्वार्थ से लिया फैसला
ओपीएस समाप्त करने के आदेश के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध