मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो के संबंध में ली बैठक, कहा- जयपुर मेट्रो के विस्तार से शहर का यातायात दबाव होगा कम

राज्य ने केन्द्र को भेजी फेज-2 की डीपीआर

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो के संबंध में ली बैठक, कहा- जयपुर मेट्रो के विस्तार से शहर का यातायात दबाव होगा कम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर की बढ़ती आबादी के दबाव के मद्देनजर जयपुर मेट्रो विस्तार से शहरवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही शहर के यातायात दबाव को भी कम करने में जयपुर मेट्रो फेज-2 कारगर साबित होगा। सीएम सोमवार को सीएमओ में जयपुर मेट्रो विस्तार के संबंध में समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर की बढ़ती आबादी के दबाव के मद्देनजर जयपुर मेट्रो विस्तार से शहरवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही शहर के यातायात दबाव को भी कम करने में जयपुर मेट्रो फेज-2 कारगर साबित होगा। सीएम सोमवार को सीएमओ में जयपुर मेट्रो विस्तार के संबंध में समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जयपुर की परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जयपुर मेट्रो का विस्तार अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेट्रो फेज-2 के तहत प्रोजेक्ट में खर्चे व लागत का समुचित आकलन किया जाए, ताकि वित्तीय संसाधनों का सदुपयोग होने के साथ ही आमजन के लिए भी सुदृढ़ ट्रंाजिट व्यवस्था उपलब्ध हो सके। 

आमजन को मिलेगी राहत
शर्मा ने कहा कि मेट्रो के आगामी विस्तार में मेट्रो स्टेशन ऐसे स्थानों पर बनाए जाएं, जहां यातायात का दबाव ज्यादा हो, जिससे आमजन को ट्रैफिक से राहत मिल सके। सीएम को बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राज्य ने जयपुर मेट्रो फेज-2 की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) का अनुमोदन कर केन्द्र सरकार को भेजा गया है। केन्द्र सरकार की मंजूरी मिलते ही इस परियोजना का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

42.80 किमी लंबा होगा सेकंड फेज
बैठक में बताया गया कि जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना की लंबाई लगभग 42.80 किलोमीटर होगी। इसमें कुल 36 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें से 34 एलीवेटेड और 2 अंडरग्राउंड होंगे। फेज-2 सीतापुरा इंड्ट्रिरयल एरिया, वीकेआई, जयपुर एयरपोर्ट, जयपुर रेलवे स्टेशन, गांधी नगर रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थलों को आपस में जोड़ेगा। इसके माध्यम से एसएमएस स्टेडियम, एसमएमएस हॉस्पिटल, कलेक्ट्रेट, विद्याधर नगर, अंबाबाड़ी, टोंक रोड़ के सभी प्रमुख आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्र तथा सीकर रोड़ सहित विभिन्न मुख्य क्षेत्र में भी आमजन को मेट्रो की निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। बैठक में मेट्रो के फेज-थ्री ए, बी और सी के प्रस्तावित रूट पर भी चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मेट्रो परियोजना के विस्तार को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान