मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पूंछरी का लौठा दौरा : धार्मिक आयोजनों में लिया भाग, स्वयं भंडारे की व्यवस्थाओं का करेंगे अवलोकन

धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संत समाज भी उपस्थित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पूंछरी का लौठा दौरा : धार्मिक आयोजनों में लिया भाग, स्वयं भंडारे की व्यवस्थाओं का करेंगे अवलोकन

पूंछरी का लौठा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा दूसरे दिन भी श्रद्धा और धार्मिक गतिविधियों के बीच जारी रहा। आज मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर के समीप नव निर्मित पक्षी घर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने का संदेश दिया।

जयपुर। पूंछरी का लौठा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा दूसरे दिन भी श्रद्धा और धार्मिक गतिविधियों के बीच जारी रहा। आज मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर के समीप नव निर्मित पक्षी घर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने का संदेश दिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्रीनाथजी के मुकुट मुखारविंद पर दुग्ध अभिषेक किया। अभिषेक के बाद वे श्रीनाथजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करेंगे। धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संत समाज भी उपस्थित रहेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले कल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने परिवार के साथ पूंछरी का लौठा में परंपरागत सात कोसीय परिक्रमा पूर्ण की थी। परिक्रमा के दौरान उन्होंने साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विभिन्न स्थलों पर दर्शन किए।
आज दौरे के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें साधु-संतों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री स्वयं भंडारे की व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और जनसरोकारों से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
र्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार मिलेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रभावित किसी भी व्यक्ति...
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी
बचपन में होने वाले रूमेटिक फीवर से भविष्य में 30 से 40 प्रतिशत लोगों को वॉल्व की बीमारी, दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस स्ट्रक्चरल इंडिया समिट 2026 में डॉक्टर्स ने दी जानकारी
स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का हुआ समापन, विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा "कुष्ठ रोग" के प्रति आमजन को किया गया जागरूक
शेयर बाजार में बिकवाली : सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट