मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी रामदेव जयंती और तेजादशमी पर शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामदेव जयन्ती एवं तेजा दशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामदेव जयन्ती एवं तेजा दशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
शर्मा ने कहा कि बाबा रामदेव और वीर तेजाजी ने अपना पूरा जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। बाबा रामदेव सामाजिक समरसता स्थापित करने, दीन-दुखियों व असहाय लोगों की मदद करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे, वहीं वीर तेजाजी ने गायों की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से बाबा रामदेव जी और वीर तेजाजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को भाईचारे की भावना को मजबूत करने, भेदभाव एवं ऊंच-नीच को मिटाने तथा निरीह जीव-जन्तुओं की रक्षा करने का संकल्प लेकर प्रदेश की उन्नति एवं खुशहाली में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Jul 2026 19:02:33
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...

Comment List