राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर में मुख्य सचिव का दौरा : ओपीडी, आईपीडी व पंचकर्म सहित अन्य विभागों की कार्यप्रणाली की ली जानकारी

जयपुर में भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध मुख्य सचिव से किया

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर में मुख्य सचिव का दौरा : ओपीडी, आईपीडी व पंचकर्म सहित अन्य विभागों की कार्यप्रणाली की ली जानकारी

राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दौरा किया। इस दौरान संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने संस्थान में आयुर्वेद चिकित्सा, शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों, नवाचारों और उपलब्धियों की जानकारी दी।

जयपुर। जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय), जयपुर में शनिवार को राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दौरा किया। इस दौरान संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने संस्थान में आयुर्वेद चिकित्सा, शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों, नवाचारों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने मुख्य सचिव को संस्थान की ओपीडी, आईपीडी, पंचकर्म एवं अन्य चिकित्सकीय विभागों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और रोगियों को प्रदान की जा रही आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं के साथ संस्थान द्वारा प्रकाशित जनरल ऑफ आयुर्वेद की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर वर्षों से स्थापित है और जयपुर की आयुर्वेदिक परंपरा अत्यंत समृद्ध रही है। वैद्यों की परंपरा ने आयुर्वेद को एक मजबूत पहचान दी है। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा है कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में अपनाई जा रही श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों (बेस्ट प्रैक्टिसेज) को राज्य के आयुर्वेद शिक्षा संस्थानों में भी लागू किया जाए, इस विषय में भारत सरकार में आयुष सचिव श्री राजेश कोटेचा से बात की जायेगी।

दौरे के दौरान उन्होंने ओपीडी, आईपीडी और पंचकर्म विभागों का निरीक्षण किया एवं रोगियों से संवाद भी किया। मुख्य सचिव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा अपनाई गई आयुर्वेद की श्रेष्ठ चिकित्सा पद्धतियों को राजस्थान सरकार में लागू करने का प्रयास किया जाएगा। एकदिवसीय दौरे के दौरान मुख्य सचिव ने संस्थान में कार्यरत सभी विभागों के विभागाध्यक्षो के साथ चर्चा की ओर आमजन के हित मे आयुर्वेद के माध्यम से किये जा रहे रिसर्च प्रोजेक्टस की जानकारी ली।इस दौरे के दौरान राजस्थान आयुर्वेद विभाग के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार भी मुख्य सचिव के साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने अधिक से अधिक आमजन को आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्थान के विस्तार के लिए जयपुर में भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध मुख्य सचिव से किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
सैफई की होली महोत्सव से अखिलेश यादव ने 2027 का ऐलान किया। सरकार बनाने का रास्ता यहीं से निकलेगा। बूथ...
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त