नागरिक सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक : सुधांश पंत ने दिए नागरिक सुरक्षा सिस्टम को सक्रिय करने के निर्देश, जागरूकता अभियान के संचालन की समीक्षा की

महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए

नागरिक सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक : सुधांश पंत ने दिए नागरिक सुरक्षा सिस्टम को सक्रिय करने के निर्देश, जागरूकता अभियान के संचालन की समीक्षा की

आपदा प्रबंधन, बिजली प्रबंधन, चिकित्सा सेवाएं, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए गए। 

जयपुर। मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में शनिवार को शासन सचिवालय जयपुर में नागरिक सुरक्षा सलाहकार समिति की पहली बैठक हुई। इस अवसर पर प्रदेश में वर्तमान परिस्थितियों में की जा रही सिविल डिफेंस तैयारियों की समीक्षा की। इसमें आपदा प्रबंधन, बिजली प्रबंधन, चिकित्सा सेवाएं, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए गए। 

पंत ने केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार नागरिक सुरक्षा सिस्टम को सक्रिय करने के निर्देश दिए। राज्य के रणनीतिक महत्व को देखते हुए उन्होंने किसी भी सम्भावित परिस्थिति के मद्देनजर आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने होमगार्डस, अग्निशमन सेवाएं तथा नागरिक सुरक्षा विभाग, जिला प्रशासन तथा राज्य आपदा प्रबंधन के सभी हितधारकों तथा सम्बंधित विभागों को आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के सभी सुचारू एवं वास्तविक क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस अभ्यास में सायरन के साथ संभावित हवाई हमले की तैयारी तथा ब्लैकआउट उपाय, भवनों में आग की घटनाओं, तलाश एवं बचाव कार्य, घायलों को बाहर निकालना, प्राथमिक उपचार तथा अति जोखिम वाले क्षेत्र से नागरिकों का निकास शामिल है।

इनकी भी समीक्षा की 
मुख्य सचिव ने नागरिक सुरक्षा वार्डन तथा स्वयं सेवक समूह, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना के नामांकन और संवेदनशील जगहों को चिन्हित करना, चेतावनी पद्धति के क्रियान्वयन, ब्लैकआउट और नागरिक सुरक्षा योजना का अभ्यास, चिकित्सा सहायता, भोजन, पानी और अग्निशमन आदि आपातकालीन सेवाओं और नागरिक प्रशिक्षण तथा जागरूकता अभियान के संचालन की समीक्षा की।

ये रहे मौजूद
बैठक में एसीएस गृह आनंद कुमार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, डिस्कॉम अध्यक्ष आरती डोगरा, डीजीपी इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल, एडीजी सिविल राइट्स मालिनी अग्रवाल, एडीजी एसडीआरएफ  हवा सिंह घुमरिया सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Read More जेसीटीएसएल कर्मचारियों का शहीद स्मारक पर आमरण अनशन शुरू : चेयरमैन व एमडी से हुई वार्ता, नही बनी सहमति

 

Read More सुशासन से ही समृद्ध बनेगा राजस्थान : अधिकारियों से किया राज्य को नंबर वन बनाने के लक्ष्य में योगदान देने का आह्वान, कहा- पानी और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए परियोजनाओं पर काम कर रही सरकार

Tags: meeting

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण