पशु क्रूरता के प्रकरणों में हो प्रभावी कार्रवाई : कलक्टर

पशु कल्याण पखवाड़े के पोस्टर का विमोचन 

पशु क्रूरता के प्रकरणों में हो प्रभावी कार्रवाई : कलक्टर

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक 

जयपुर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने पशुओं पर क्रूरता करने वालों के खिलाफ दर्ज प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके लिए 14 जनवरी से पशु कल्याण पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष पशु क्रूरता निवारण समिति अध्यक्ष डॉ. सोनी ने नगर निगम के अधिकारियों को पेट शॉप के रजिस्ट्रेशन करवाने और पेट्स पर क्रूरता को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डॉ. सोनी ने 14 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले पशु कल्याण पखवाड़ा पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

नोडल अधिकारी नियुक्त 
पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक एवं पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य सचिव डॉ. हनुमान सहाय मीणा ने बताया कि पशु क्रूरता पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग द्वारा जयपुर ग्रामीण के लिए रामकिशन विश्नोई (9828030901) को और जयपुर शहर के लिए केके  अवस्थी (9414055045) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर निगम हेरिटेज एवं ग्रेटर के द्वारा भारतीय जीव कल्याण परिषद् की अनुमति बिना संचालित एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोग्राम को लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में निगम द्वारा मृत पशुओं के निस्तारण के लिए इंसीनरेटर उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी गई तथा आवारा श्वानों के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोग्राम की गति बढ़ाने के लिए जयपुर शहर के चारों दिशाओं में चार सेटेलाइट केन्द्र बनवाने के लिए विभाग से बजट की मांग करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। बैठक में सभी सदस्यों द्वारा पशु क्रूरता निवारण समिति की कोर कमेटी बनाने के लिए सुझाव दिया गया, जो कि पशु क्रूरता निवारण समिति से संबंधित दैनिक समस्याओं का निराकरण कर सकेगी। पशु क्रूरता निवारण संबंधी मामलों में नगर निगम हैरिटेज, जयपुर की हैल्पलाईन नम्बर 0141-2993586 एवं नगर निगम ग्रेटर की हैल्पलाईन नम्बर 0141-2747400 हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर