संकट में BSNL का सराहनीय कदम: 24 घंटे में शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन, उपभोक्ताओं को मिली राहत
BSNL की मिसाल: जयपुर में मात्र 24 घंटे में शुरू हुई गैस हेल्पलाइन
उपभोक्ता मामले विभाग ने BSNL की तत्परता की सराहना की है। गैस सिलेंडर बुकिंग की अफवाहों को रोकने के लिए BSNL ने अवकाश के बावजूद मात्र एक दिन में टोल-फ्री नंबर 14435 शुरू किया। इस त्वरित कदम से संकट के समय जनता को बड़ी राहत मिली है, जो विभाग की डिजिटल कार्यकुशलता को दर्शाता है।
जयपुर। उपभोक्ता मामलों विभाग ने BSNL की तत्परता को सराहा सिर्फ एक दिन में शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन, संकट के समय उपभोक्ताओं को मिली त्वरित राहत ब्यूरो नवज्योति जयपुर। राजस्थान सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) द्वारा जनहित में किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना की है। विभाग द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि BSNL ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14435 को SIP आधारित IP PBX प्रणाली पर बेहद कम समय में सफलतापूर्वक प्रारंभ किया। प्रधान महाप्रबंधक विजय कुमार सुरेंद्र ने बताया कि हाल ही में गैस सिलेंडर बुकिंग में कमी को लेकर आमजन में बढ़ती चिंता और अफवाहों को रोकने के लिए विभाग को तत्काल हेल्पलाइन की आवश्यकता थी। इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में BSNL की टीम ने अवकाश के दिन भी लगातार कार्य करते हुए मात्र एक दिन में सेवा शुरू कर दी।

Comment List