संपूर्ण सुरक्षा संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत, राजस्थान पुलिस के जवानों को मिलेगा आतंकवाद विरोधी अभियानों का उच्च स्तरीय प्रशिक्षण

समारोह में एनएसजी जवानों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं

संपूर्ण सुरक्षा संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत, राजस्थान पुलिस के जवानों को मिलेगा आतंकवाद विरोधी अभियानों का उच्च स्तरीय प्रशिक्षण

डीजीपी शर्मा ने कहा कि आतंकवाद एक गंभीर और वैश्विक चुनौती है। जिससे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए निरंतर सतर्कता, उच्चस्तरीय तैयारी और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है।

जयपुर। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) एवं राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में संपूर्ण सुरक्षा संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को राजस्थान पुलिस अकादमी में हुई। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड डीजी भृगु श्रीनिवास की मौजूदगी में इस समारोह में एनएसजी जवानों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। 

डीजीपी शर्मा ने कहा कि आतंकवाद एक गंभीर और वैश्विक चुनौती है। जिससे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए निरंतर सतर्कता, उच्चस्तरीय तैयारी और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है। एनएसजी की ओर से केन्द्रीय एवं राज्य पुलिस बलों को आतंकवाद विरोधी अभियानों के विभिन्न पहलुओं पर नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जाता रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से राजस्थान पुलिस के जवानों की आतंकवाद निरोधक कार्यवाही में व्यक्तिगत दक्षता का विकास होगा और संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियानों में सामूहिक समन्वय और कौशल में भी वृद्धि सुनिश्चित हो सकेगी।

एनएसजी डीजी भृगु श्रीनिवासन ने कहा कि एनएसजी में सेना, केन्द्रीय व राज्य पुलिस के चयनित कर्मियों को कठोर कमांडो प्रशिक्षण के बाद शामिल किया जाता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में पिछले एक वर्ष में लगभग 26 हजार पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसी क्रम में राजस्थान पुलिस के लिए एक माह तक जयपुर और जोधपुर में विशेष आतंकवाद विरोधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

 

Read More गोल्ड लोन पर जमा ज्वैलरी में 4.1 किलो सोने का गबन : ढठु शाखा प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपी फरार 

Tags: training

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान