कमजोर मानसून से राजस्थान में बढ़ी चिंता, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार को चेताया

आपातकालीन तैयारियां शुरू करने की मांग

कमजोर मानसून से राजस्थान में बढ़ी चिंता, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार को चेताया
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कमजोर मानसून पर चिंता जताते हुए सरकार से वैकल्पिक जल प्रबंधन और आपातकालीन तैयारियां शुरू करने की मांग। 693 बांधों में 246 सूखे और केवल 15 भर पाए। बीसलपुर में अब तक पानी की आवक नहीं।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में कमजोर मानसून की स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार से तत्काल वैकल्पिक जल प्रबंधन और आपातकालीन तैयारियां शुरू करने की मांग की है। गहलोत ने सोशल मीडिया पर कहा कि प्रदेश में मानसून की स्थिति अब चिंताजनक बन गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 693 बांधों में से 246 पूरी तरह सूखे पड़े हैं, जबकि केवल 15 बांध ही भर पाए हैं। जयपुर, अजमेर सहित चार जिलों की करीब 1.16 करोड़ आबादी की पेयजल जरूरतें पूरी करने वाले बीसलपुर बांध में इस बार अब तक एक इंच भी पानी नहीं आया है। गहलोत के अनुसार, 31 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है और 23 जिलों में सूखे जैसे हालात बन गए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की ओर से अगस्त-सितंबर में भी पर्याप्त राहत के संकेत नहीं मिलने से स्थिति और गंभीर हो सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से कहा कि अभी से वैकल्पिक जल प्रबंधन, चारे की उपलब्धता, रोजगार तथा आपातकालीन इंतजामों की ठोस तैयारी की जानी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि यदि आगामी दिनों में बारिश नहीं हुई तो पेयजल और सिंचाई का संकट विकराल रूप ले सकता है। कमजोर बारिश का सीधा असर फसलों की उपज पर भी पड़ सकता है, इसलिए किसानों के हित में आवश्यक तैयारियां समय रहते शुरू करना जरूरी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर