पौषबड़ा महोत्सव: गोगाजी महाराज मंदिर में दिखा आस्था, परंपरा और समरसता का संगम

जयपुर के घाटगेट में श्रद्धा के साथ मनाया गया पौषबड़ा महोत्सव

पौषबड़ा महोत्सव: गोगाजी महाराज मंदिर में दिखा आस्था, परंपरा और समरसता का संगम
जयपुर के भूरया की प्याउ स्थित गोगाजी मंदिर में द्वितीय पौषबड़ा महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना के बाद गर्म पौषबड़ों और हलवे का आनंद लिया।

जयपुर। पिंक सिटी के घाटगेट स्थित 'भूरया की प्याउ' में शनिवार को आध्यात्मिक उल्लास का माहौल रहा। यहाँ स्थित श्री गोगाजी महाराज और गौरखनाथ जी महाराज मंदिर में द्वितीय पौषबड़ा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महोत्सव की शुरुआत अलसुबह भगवान की विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक के साथ हुई। मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। दोपहर से शुरू हुआ प्रसादी वितरण देर शाम तक चला, जिसमें कई सौ श्रद्धालुओं ने गर्मागर्म पौषबड़ों और हलवे का आनंद लिया।

इस अवसर पर हेमलता शर्मा, षार्षद जी सुनिल दत्ता, भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र जुनेजा, सूरजमल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, राजेंद्र शर्मा, आदित्य शर्मा, किरण, आंचल शर्मा समेत अनेक गणमान्य नागरिकों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की। आयोजन समिति ने स्वच्छता और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा। श्रद्धालुओं का मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में समरसता और भाईचारा बढ़ता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस