कांग्रेस विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पा रही, दिलावर ने कहा- डोटासरा के बोल लोकतंत्र की मर्यादा का अपमान

डोटासरा बेतुका, बेसिर-पैर का प्रलाप कर रहे हैं

कांग्रेस विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पा रही, दिलावर ने कहा- डोटासरा के बोल लोकतंत्र की मर्यादा का अपमान

स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेता गोविंद डोटासरा पूरी तरह संयम और शिष्टाचार की सीमाएं लांघ चुके हैं

जयपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेता गोविंद डोटासरा पूरी तरह संयम और शिष्टाचार की सीमाएं लांघ चुके हैं और इसे तार-तार कर रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि डोटासरा बेतुका, बेसिर-पैर का प्रलाप कर रहे हैं। यह उनकी बौखलाहट है और उनकी भाषा में घमंड भरा हुआ है। वे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की लोकप्रियता और कार्यशैली से भयभीत हैं। 

दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमारी सरकार में राजस्थान की जनता की चलती है। राजस्थान के विकास और हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। चाहे वह जल प्रबंधन हो, बिजली की आत्मनिर्भरता, युवाओं को रोजगार देना हो या फिर पेपर लीक पर कठोर नियंत्रण हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। 

भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार, अपराधों में गिरावट, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा और राइजिंग राजस्थान में रिकॉर्ड एमओयू ये सब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरदर्शिता और जनहितकारी सोच का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि डोटासरा जनता के हित के काम करें और अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाएं लेकिन यह भूमिका भी नहीं निभा पा रहे हैं। अगली बार राजस्थान की जनता आपको विपक्ष के लायक भी नहीं छोड़ेगी। दिलावर ने कहा कि प्रदेश की जनता अब जागरूक है और वह यह भलीभांति समझ चुकी है कि कौन विकास कर रहा है और कौन सिर्फ बकवास।

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर