पंचायत-निकाय चुनाव में कांग्रेस नजर आ रही है लचर

परिसीमन के बाद चुनावों की अधिसूचना जारी की जाएगी

पंचायत-निकाय चुनाव में कांग्रेस नजर आ रही है लचर

लोकसभा चुनाव में कई सीटों पर हार झेल चुकी भाजपा सतर्क हो गई है और पंचायत व निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए धरातल पर पार्टी को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है।

जयपुर। राजस्थान में इसी साल पंचायत और निकाय चुनावों की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। सत्ताधारी दल भाजपा ने अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। वंही प्रदेश कांग्रेस अभी भी संगठन स्तर पर लचर नजर आ रहा है। प्रदेश में 11 हजार से अधिक पंचायतों और निकायों के कार्यकाल इसी साल पूरे हो रहे हैं। नए जिलों और संभागों की समीक्षा वाली कमेटी ने निकायों के परिसीमन की भी कवायद शुरू कर दी है। परिसीमन के बाद चुनावों की अधिसूचना जारी की जाएगी। 

लोकसभा चुनाव में कई सीटों पर हार झेल चुकी भाजपा सतर्क हो गई है और पंचायत व निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए धरातल पर पार्टी को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। वंही कांग्रेस इस मामले में पिछड़ती नजर आ रही है। कांग्रेस में 2020 में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के सियासी झगड़े में संगठन पूरी तरह भंग हो गया था। पीसीसी चीफ बनाये गए गोविन्द डोटासरा कई महीनों तक पदाधिकारी नहीं बना पाए थे। धीरे-धीरे पदाधिकारियों की नियुक्ति होने लगी, लेकिन अब भी ब्लॉक स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर पर कई पद खाली हैं। अभी अनुशासन समिति के नाम पर छंटनी और नए चेहरों को मौका देने की कवायद शुरू की है, लेकिन खेमे के चक्कर में यह काम भी समय पर पूरा होता हुआ नजर नहीं आ रहा। ऐसे में पंचायत-निकाय चुनावों की तैयारियों को झटका लग सकता है।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

यातायात सुधार, खेल अवसंरचना और नई योजनाओं को मिलेगा बल, द्रव्यवती नदी के किनारे एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की डीपीआर को मंजूरी यातायात सुधार, खेल अवसंरचना और नई योजनाओं को मिलेगा बल, द्रव्यवती नदी के किनारे एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की डीपीआर को मंजूरी
जेडीए ने द्रव्यवती नदी किनारे एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की डीपीआर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रोड व बॉक्स कल्वर्ट निर्माण सहित कई विकास...
48 मण्डलों पर ऋद्धि मंत्रों से हुआ भक्तामर, स्तोत्र दीप महाअर्चना अनुष्ठान
टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील