विधानसभा सत्र को लेकर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना, 12 अधिकारियों की लगाई ड्यूटी 

पंचम सत्र की बैठक 28 जनवरी से प्रारम्भ होने जा रही 

विधानसभा सत्र को लेकर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना, 12 अधिकारियों की लगाई ड्यूटी 
सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का पंचम सत्र 28 जनवरी से शुरू हो रहा है। समयबद्ध प्रश्नों और प्रस्तावों के जवाब के लिए जिला कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक दो पारियों में संचालित होगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेन्द्र वर्मा प्रभारी, 12 अधिकारी ड्यूटी पर तैनात।

जयपुर। सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र की बैठक 28 जनवरी से प्रारम्भ होने जा रही है। विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले तारांकित एवं अतारांकित प्रश्नों सहित ध्यानाकर्षण, विशेष उल्लेख एवं अन्य प्रस्तावों के समयबद्ध एवं समुचित प्रत्युत्तर भिजवाने हेतु जिला कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की स्थापना की गई है।

नियंत्रण कक्ष कार्यदिवसों के साथ-साथ राजकीय अवकाश के दिनों में भी प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक दो पारियों में संचालित किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) नरेन्द्र कुमार वर्मा को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी तथा संस्थापन अधिकारी बाबूलाल मीणा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नियंत्रण कक्ष से संबंधित मोबाइल नंबर 9785273342 तथा ई-मेल आईडी [email protected] निर्धारित की गई है। नियंत्रण कक्ष के सुचारू संचालन के लिए 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

 

Read More रनवे पर विमान हादसे की स्थिति का मॉक ड्रिल, यात्रियों की सुरक्षा के लिए बचाव अभियान का अभ्यास

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा: प्रश्नकाल बाधित, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा: प्रश्नकाल बाधित, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही छात्र प्रदर्शनों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्षी सांसदों ने जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन...
राजस्थान स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता : स्नेहा लांबा, पूनम स्वामी, सुहासी वर्मा, तनिष्का सिंह महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में
असर खबर का : कोटा-बूंदी को मिलेंगे 18 करोड़ के दो मंजिला 4 नए कॉलेज
टी-20 सीरीज : वैभव सूर्यवंशी का आतिशी अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा किया साफ
रूसी राजनयिक का दावा: यूरोप को अमेरिका के परमाणु 'सुरक्षा कवच' पर संदेह, खुद का रक्षा तंत्र कर रहा विकसित
जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर लोकसभा में चर्चा की मांग, कांग्रेस सांसद ने कहा- शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार
टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान : राजस्थान में 35.86 लाख लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 49 हजार मरीज मिले