पार्षदों ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, महापौर के निर्देश पर अफसरों को तत्काल समाधान के आदेश

सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए

पार्षदों ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, महापौर के निर्देश पर अफसरों को तत्काल समाधान के आदेश
मुरलीपुरा जोन कार्यालय में बुधवार को पार्षदों और निगम अधिकारियों की बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था पर मंथन हुआ। पार्षदों ने नियमित सफाई, नालियों की सफाई, सीवर मरम्मत और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की समस्याएं उठाईं। दशहरा-दीपावली को देखते हुए प्रमुख बाजारों, आवासीय क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर वार्डवार विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

जयपुर। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर बुधवार को मुरलीपुरा जोन कार्यालय में पार्षदों एवं निगम अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। महापौर के निर्देशों की पालना में प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को होने वाली इस बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की प्रमुख समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। बैठक में पार्षदों ने मुख्य रूप से वार्डों में नियमित सफाई, गंदी नालियों की सफाई, सीवर लाइनों की मरम्मत और डोर टू डोर कचरा संग्रहण से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी। 

दशहरा दीपावली से पहले विशेष सफाई अभियान- बैठक में आगामी दशहरा और दीपावली पर्व को देखते हुए वार्डवार विशेष सफाई अभियान चलाने पर चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों से पहले प्रमुख बाजारों, आवासीय क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

नाना पाटेकर : आवाज, आंखें और अदाकारी का तूफान, क्रांतिवीर’ का तेवर, ‘वेलकम’ की हंसी... नाना हर रंग में नाना पाटेकर : आवाज, आंखें और अदाकारी का तूफान, क्रांतिवीर’ का तेवर, ‘वेलकम’ की हंसी... नाना हर रंग में
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से अभिनय के एक युग का अंत हो गया। करीब पांच...
गहलोत-पायलट की जुगलबंदी : रंधावा पर चुटकी और परमानेंट इंचार्ज का तंज, पीसीसी में दिखा बदला अंदाज
दिल्ली में अचानक गिरी इमारत : एक बच्चे की मौत, 8 लोग घायल
ऑपरेशन 100 : नशा बेचने में शिक्षक से लेकर एनएसजी कमांडो भी शामिल, एएनटीएफ की ओर से गिरफ्तार इनामी तस्करों से पूछताछ में खुलासा
पार्षदों ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, महापौर के निर्देश पर अफसरों को तत्काल समाधान के आदेश
फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन : अभिनय की बुलंद आवाज खामोश , 75 की उम्र में आया कार्डियक अरेस्ट
आमेर महल में बंद रहेगी हाथी सफारी, जानें क्या है कारण