कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं रोकी जा रही अग्रवाल समाज समिति चुनाव की मतगणना 

कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं रोकी जा रही अग्रवाल समाज समिति चुनाव की मतगणना 
महावीर स्कूल में चल रही अग्रवाल समाज समिति चुनाव की मतगणना किसी भी कीमत पर नहीं रोकी जाएगी। यह जानकारी मतदान केंद्र पर चल रही मतगणना के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजू मंगोड़ीवाला ने मीडिया को दी।

जयपुर। महावीर स्कूल में चल रही अग्रवाल समाज समिति चुनाव की मतगणना किसी भी कीमत पर नहीं रोकी जाएगी। यह जानकारी मतदान केंद्र पर चल रही मतगणना के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजू मंगोड़ीवाला ने मीडिया को दी।

मंगोड़ीवाला ने कहा कि कोर्ट ने मतगणना और चुनाव परिणाम पर रोक लगाई है इसकी हमारे पास कोई जानकारी नहीं आई है। इसलिए मतगणना जारी रहेगी। वहीं मतगणना व चुनाव परिणाम को लेकर एक ग्रुप कोर्ट से स्टे लेकर आया है। जिसके तहत कोर्ट ने मतगणना और चुनाव परिणाम पर रोक लगाई है। कोर्ट के स्टे आर्डर की कॉपी लेकर अपील पक्ष का वकील आया था।

चुनाव समिति का बयान है कि कोर्ट का अधिकृत कर्मचारी लेकर आता है अधिकृत स्टे बाद में कोर्ट के एक वकील मतदान केंद्र पर स्टे की कॉपी लेकर भी पहुंचे लेकिन केन्द्र पर मौजूद समाज के प्रतिनिधियों ने हंगामा कर उन्हें भी बाहर करवा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी समझाइश की मगर चुनाव समिति ने स्टे की कॉपी नहीं ली और उन्हें वापस लौटा दिया।

 

Read More अवैध निर्माणों पर दूसरे दिन भी चला जेडीए का बुलडोजर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर: होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर झुका ईरान, जहाज़ों से टोल नहीं लेने पर बनी सहमति मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर: होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर झुका ईरान, जहाज़ों से टोल नहीं लेने पर बनी सहमति
अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक समझौते के तहत होर्मुज़ जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोल दिया जाएगा। ईरान वहां से...
हाजियों को छोड़कर लौट रहे विमान से टकराया पक्षी, आधे घंटे में जयपुर लौटना पड़ा
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का मेगा रोजगार मेला: 150 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका, हजारों युवाओं को इंटरव्यू और उसी दिन मिल सकते हैं ऑफर लेटर
ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी: 3 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप-टैबलेट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त 
ओमान में भारतीय नागरिक की मौत: दुक्म पोर्ट पर जहाज में बिगड़ी तबीयत ; शव भारत लाने की प्रक्रिया तेज, दूतावास परिवार और अधिकारियों के संपर्क में
अवैध पटाखा गोदाम पर छापेमारी : 573 कार्टन पटाखे जब्त ; बिना लाइसेंस संचालित गोदाम सीज, संचालक फरार
लोडिंग वाहन से 5.70 लाख की चोरी का खुलासा : गिरोह के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद