सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन प्रकरणों के निस्तारण के लिए साल में चार बार लगेंगी अदालते, आवेदन 25 मार्च तक जमा कराने के निर्देश

पेंशन सम्बंधित समस्याओं के समाधान किया जाएगा

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन प्रकरणों के निस्तारण के लिए साल में चार बार लगेंगी अदालते, आवेदन 25 मार्च तक जमा कराने के निर्देश

राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वर्ष में चार बार पेंशन अदालत आयोजित करने का निर्णय। पहली पेंशन अदालत 27 अप्रैल को, शिक्षा विभाग के रिटायर्ड कर्मियों के लंबित प्रकरणों का निस्तारण।

जयपुर। राज्य सरकार के सेवानिवृत कार्मिकों के पेंशन संबंधी प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए अब वर्ष में 4 बार पेंशन अदालत आयोजित की जाएगी। इसके तहत इस वर्ष की पहली पेंशन अदालत का आयोजन 27 अप्रैल को किया जा रहा है। पेंशन अदालत में इस बार शिक्षा विभाग के सेवानिवृत कार्मिकों की पेंशन सम्बंधित समस्याओं के समाधान किया जाएगा।

निदेशक, पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण महेंद्र सिंह भूकर ने बताया कि पेंशन अदालत का आयोजन संभाग स्तर पर किया जा रहा है। प्रकरणों के निस्तारण के लिए संबंधित पेंशनर अपना आवेदन पत्र मय संपूर्ण दस्तावेज 25 मार्च तक पेंशन विभाग, शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों एवं संबंधित कोषालय में भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि पेंशन अदालत में शिक्षा विभाग के सेवानिवृत कार्मिकों के किसी कारणवश निस्तारित नहीं हुए पेंशन प्रकरणों का अधिकारियों द्वारा मौके पर निस्तारण किया जाएगा। पेंशनर व्यक्तिगत रूप से या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेंशन अदालत में जुड़ सकेंगे। पेंशन अदालत के लिए निर्धारित आवेदन पत्र शिक्षा विभाग एवं पेंशन विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

रसोई गैस आपूर्ति को लेकर राज्यसभा में तीखी नोक झोंक, नड्डा ने लगाया विपक्ष पर ओछी राजनीति का आरोप रसोई गैस आपूर्ति को लेकर राज्यसभा में तीखी नोक झोंक, नड्डा ने लगाया विपक्ष पर ओछी राजनीति का आरोप
राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम एशिया संकट के कारण रसोई गैस की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार पर...
अफगानिस्तान में सीमा पार से हुए हमलों में दो स्थानिय लोगों की मौत: पांच अन्य घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
1 अप्रैल से शुरू होगी सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद : 20 मार्च से पंजीकरण प्रक्रिया होगी प्रारम्भ, जयपुर में 42 खरीद केन्द्र स्थापित
दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला के बाद एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रद्द की उड़ानें, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
जयपुर एयरपोर्ट पर कल से नोटम लागू : रोज 4 घंटे फ्लाइट संचालन बंद, जानें कौन-कौन सी फ्लाइट होंगी प्रभावित 
संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा सम्पन्न, संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता पर चर्चा
18 मार्च 2026 को प्रस्तावित कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार सहायता शिविर स्थगित, प्रतिभागियों से आगामी सूचना तक प्रतीक्षा करने का अनुरोध