बिड़ला सभागार में दैनिक नवज्योति का राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आज, हास्य और व्यंग्य की कविताओं से लोट-पोट होंगे लोग

जयपुरवासी देशराग में आज शाम देश प्रेम की भावना से होंगे ओतप्रोत

बिड़ला सभागार में दैनिक नवज्योति का राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आज, हास्य और व्यंग्य की कविताओं से लोट-पोट होंगे लोग

प्रदेश की राजधानी जयपुर के बाशिंदे रविवार को वीर रस की कविताओं से सरोबार होने के साथ ही हास्य और व्यंग्य की कविताओं से लोट-पोट होंगे

जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर के बाशिंदे रविवार को वीर रस की कविताओं से सरोबार होने के साथ ही हास्य और व्यंग्य की कविताओं से लोट-पोट होंगे। इतना ही नहीं वे कॉमेडी से भरपूर कविताओं से गुदगुदाएंगे और देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत होंगे। यह मौका दैनिक नवज्योति की ओर से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कवि सम्मेलन देशराग में मिलेगा। इस कवि सम्मेलन में महाभारत सीरियल के श्रीकृष्ण अपनी श्रीमद् भगवद् गीता मोटिवेशन स्पीच भी देंगे। दैनिक नवज्योति के निदेशक हर्ष चौधरी ने बताया कि यह कवि सम्मेलन 26 जनवरी को शाम छह बजे स्टेच्यू सर्किल स्थित बीएम बिड़ला सभागार में शुरू होगा। इसमें हिन्दी के वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए दैनिक नवज्योति की ओर से स्थापित अखिल भारतीय कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी हिन्दी सेवा सम्मान 2025 महाभारत टीवी धारावाहिक में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता, मोटिवेशनल स्पीकर और पूर्व सांसद डॉ. नितीश भारद्वाज को प्रदान किया जाएगा।

नवज्योति काव्य कलश सम्मान से कोटा निवासी वरिष्ठ कवि कुंवर जावेद को प्रदान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में जाने माने वीर रस के कवि जगदीश सोलंकी (कोटा), गंभीर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मजेदार तरीके से सवाल उठाने वाले सुरेश अवस्थी (कानपुर), गीतकार कुंवर जावेद (कोटा), अपने अनोखे अंदाज में प्रहार करने वाले व्यंग्य के साथ हास्य समाहित कर विसंगतियों पर प्रहार करने वाले संजय झाला (जयपुर), लाफ्टर चैलेंज विजेता सुरेश अलबेला (कोटा) और मारवाड़ी में श्रोताओं को लोटपोट करने वाले सुनील व्यास (कांकरोली) अपनी प्रस्तुतियां देकर गुलाबीनगर की जनता को गुदगुदाएंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका