किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने को लेकर 19 दिसम्बर को दिल्ली में  प्रदर्शन 

पैदल मार्च करके करेंगे किसानों को जागरूक 

किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने को लेकर 19 दिसम्बर को दिल्ली में  प्रदर्शन 

आन्दोलन के लिए गांव गांव में पर्चे बांटे जाएंगे और दीवार लेखन, पदयात्रा, पोस्टर के माध्यम से  किसानों को जागरूक किया जाएगा।

जयपुर। भारतीय किसान संघ 19 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर गर्जना रैली को लेकर  जयपुर प्रांत की बैठक का आयोजन प्रदेश कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेन्र्द सिंह ने कहा है कि किसान संघ के कार्यकर्ता गांव -गांव जाकर किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग के लेकर किए जा रहे 19 दिसम्बर को प्रदर्शन के बारे में जानकारी प्रदान करें। किसानों को ज्यादा से ज्यादा प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया जाए। हमें किसानों को एमएसपी और लाभकारी मूल्य के अंतर के बारे में अवगत कराएं। 

प्रदेश अध्यक्ष दल्लाराम चौधरी ने बताया कि आन्दोलन के लिए गांव गांव में पर्चे बांटे जाएंगे और दीवार लेखन, पदयात्रा, पोस्टर के माध्यम से  किसानों को जागरूक किया जाएगा। प्रांत महामंत्री साँवर मल सोलेट ने आन्दोलन के लिए हर जिले के संयोजक बनाए। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रवीण सिंह चौहान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मंजू दीक्षित, प्रांत अध्यक्ष कालूराम बागडा, प्रांत मंत्री लट्टूर सिंह, प्रांत  उपाध्यक्ष जगदीश गुर्जर, नत्थी सिंह, प्रदेश युवा प्रमुख राजीव दीक्षित, प्रांत महिला प्रमुख चंद्रिका, प्रांत प्रचार प्रमुख दिनेश गोरसिया, संभाग अध्यक्ष पोखरमल जाट, संभाग सहकारिता प्रमुख धर्मपाल मीणा, संभाग प्रचार प्रमुख डा लोकेश कुमार चन्देल आदि मौजूद थे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग