जयपुर एयरपोर्ट पर घना कोहरा : कई फ्लाइट्स प्रभावित, दृश्यता घटकर महज 50 मीटर

मौसम में सुधार के बाद ही फ्लाइट संचालन सामान्य

जयपुर एयरपोर्ट पर घना कोहरा : कई फ्लाइट्स प्रभावित, दृश्यता घटकर महज 50 मीटर

राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर साफ दिखाई दिया। जयपुर एयरपोर्ट पर दृश्यता घटकर महज 50 मीटर रह गई, जबकि रनवे विजुअल रेंज भी 200 से 225 मीटर के बीच दर्ज की गई। कम दृश्यता के कारण एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स के आवागमन में आंशिक परेशानी उत्पन्न हुई।

जयपुर। राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर साफ दिखाई दिया। जयपुर एयरपोर्ट पर दृश्यता घटकर महज 50 मीटर रह गई, जबकि रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) भी 200 से 225 मीटर के बीच दर्ज की गई। कम दृश्यता के कारण एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स के आवागमन में आंशिक परेशानी उत्पन्न हुई। कोहरे की वजह से कई उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा। इंडिगो की जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट, जो सुबह 5:50 बजे रवाना होनी थी, लगभग सवा घंटे की देरी से उड़ान भर सकी।

वहीं सुबह 6:25 बजे जयपुर से इंदौर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट खराब दृश्यता के चलते निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी। इसी तरह सुबह 6:55 बजे जयपुर से उदयपुर जाने वाली फ्लाइट भी टेकऑफ नहीं कर पाई। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार मौसम में सुधार के बाद ही फ्लाइट संचालन सामान्य हो पाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान