जैसलमेर में कल से डेजर्ट फेस्टिवल का होगा आगाज 

24-25 फरवरी को विटेंज कार व क्लासिक कार एग्जिबिशन व ड्राइव

जैसलमेर में कल से डेजर्ट फेस्टिवल का होगा आगाज 
26 फरवरी से 3 मार्च तक होगा  राजस्थान टूरिज्म पोलो कप का आयोजन 

जयपुर। फरवरी माह देशी व विदेशी सैलानियों को आनंद व उत्सवों से सराबोर रखेगा। फरवरी के अंतिम सप्ताह में राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा जैसलमेर में डेजर्ट फेस्टिवल, जयपुर में विटेंज कार रैली व एग्जिबिशन और राजस्थान टूरिज्म पोलो कप का आयोजन किया जा रहा है। इन सभी कार्यक्रमों के आगाज का देशी-विदेशी सैलानियों सहित स्थानीय बाशिन्दें बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं पर्यटन विभाग की ओर से भी तैयारियां जोरों पर हैं। 

जैसलमेर में डेजर्ट फेस्टिवलः (22-24 फरवरी) 
पर्यटन विभाग व स्थानीय जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित होने वाले इस डेजर्ट फेस्टिवल को मरू महोत्सव भी कहा जाता है। यह फेस्टिवल 22 फरवरी को शुरू होगा।

विभाग के सहायक निदेशक कृष्ण कुमार के अनुसार डेजर्ट फेस्टिवल के दौरान ऊंट दौड़, पोलो मैच, कठपुतली शो, लंबी मूंछ प्रतियोगिता, पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता आदि आयोजित की जाएगी।

विटेंज व क्लासिक कार एग्जिबिशन एण्ड ड्राइव (24-25 फरवरी) 
 जयपुर की सड़कों पर आगामी शनिवार व शुक्रवार को (24-25 फरवरी) 24 फरवरी को विटेंज व क्लासिक कार एग्जिबिशन होगी और 25 फरवरी को  गुलावी नगरी में राजा—महाराजाओं के जमाने की पुरानी कारें दौडेंगी। शहर पर दौड़ती यह कारें शहर को अतीत की यादें ताजा करवाएगी। जय महल पैलेस से रवाना होकर एमआई रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, दिल्ली रोड होते हुए आमेर पहुंचेगी। पर्यटन विभाग उप निदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार रैली व एग्जिबिशन का उद्देश्य नई पीढ़ी को पुरानी कारों और इतिहास से रूबरू कराना है।

Read More रोडवेज बसों के निरीक्षण के लिए सख्त आदेश, मुख्य प्रबंधकों को रोज करनी होगी जांच

राजस्थान टूरिज्म पोलो कप ( 26 फरवरी से 3 मार्च)  
राजस्थान टूरिज्म पोलो कप 26 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। राजस्थान टूरिज्म पोलो कप का यह दूसरा सीजन है। उप निदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार जयपुर पोलो खेल राजस्थान की संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। ऐसे आयोजनों से सदियों पुरानी परंपरा और पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पर्यटन और पोलो खेल को नई उंचाईयों तक ले जाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पोलो टूर्नामेंट को लेकर लोगों में बहुत उत्साह देखा जा रहा है।

Read More ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर फिसला रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96.76 पर पहुंचा, बाजार में मची खलबली

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय से मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर...
कल्याण और स्वतंत्रता ही मानव विकास का मुख्य आधार, बागड़े ने कहा- समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी मिलकर करे कार्य
श्रीगंगानगर बालिका यौन शोषण प्रकरण : 22 आरोपियों पर आरोप तय, 4 अब भी फरार
राजस्थान के 31 जिलों में चारे-पानी का संकट : पंजाब-हरियाणा से मांगी मदद, भजनलाल शर्मा ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल : भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत, पात्रा ने कहा- भारत शांत है और सुशासन के साथ बढ़ रहा आगे
जयपुर से मुंबई-बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी अकासा एयर, 15 अक्टूबर से उदयपुर की भी मिलेगी कनेक्टिविटी
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर