गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए डिस्कॉम तैयार, एक्सइएन करेंगे जीएसएस का सघन निरीक्षण

डिस्कॉम्स चेयरमैन ने ली अधिकारियों की बैठक

गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए डिस्कॉम तैयार, एक्सइएन करेंगे जीएसएस का सघन निरीक्षण

मुख्य अभियंता एमएम को निर्देश दिए कि वे सर्किलों में सभी तकनीकी लाइन मैटेरियल की मांग के अनुरूप पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करें।

जयपुर। जयपुर डिस्कॉम ने गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं बेहतर लोड मैनेजमेंट की अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए फील्ड में पदस्थापित अधिशासी अभियंता ओएंडएम फरवरी माह में सभी संबंधित 33 केवी सब स्टेशनों का दौरा करेंगे। चेयरमैन डिस्कॉम्स आरती डोगरा ने विद्युत भवन में बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे गर्मियों में बिजली की घरेलू मांग में होने वाली बढ़ोतरी के अनुरूप आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। डोगरा ने कहा कि अभियंता जीएसएस और इनसे जुड़े फीडरों में रोस्टर स्विच, वीसी ब्रेकर, आइसोलेटर, ट्रांसफार्मर, ऑयल जैसे आवश्यक तकनीकी मैटेरियल की उपलब्धता की सघन जांच करें। इनकी संभावित आवश्यकता का आकलन कर शीघ्र मुख्यालय को भिजवाएं। 

उन्होंने मुख्य अभियंता एमएम को निर्देश दिए कि वे सर्किलों में सभी तकनीकी लाइन मैटेरियल की मांग के अनुरूप पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करें। चेयरमैन डिस्कॉम्स ने निर्देश दिए कि प्रथम चरण के निरीक्षण के बाद मार्च माह में द्वितीय चरण में अन्य जोन से टीमें गठित कर एक बार फिर जीएसएस का गहन निरीक्षण किया जाएगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी के मौसम में आमजन को पेयजल की नहीं होगी परेशानी : मुख्यमंत्री ने हर गांव एवं कस्बे में प्रभावी पेयजल प्रबंधन के दिए निर्देश, नलकूपों की मरम्मत और पाइपलाइनों को करे दुरस्त गर्मी के मौसम में आमजन को पेयजल की नहीं होगी परेशानी : मुख्यमंत्री ने हर गांव एवं कस्बे में प्रभावी पेयजल प्रबंधन के दिए निर्देश, नलकूपों की मरम्मत और पाइपलाइनों को करे दुरस्त
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गर्मी को देखते हुए अधिकारियों को हर गांव-कस्बे में पेयजल प्रबंधन मजबूत करने के निर्देश दिए।...
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कट्टर समर्थक लारा लूमर ने भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए मांगी माफी
तेज गर्मी के साथ मटकों की बढ़ी मांग : मिट्टी की खुशबू और शीतल अहसास, ठंडे पानी के लिए लोग खरीद रहे मटके
रक्षा बल विजन-2047 में रासायनिक: जैविक और परमाणु खतरों को गंभीर चुनौती बताया; भविष्य के युद्धों के प्रति भारत बना रहा रणनीति, नए खतरों से निपटने के लिए एकीकृत सुरक्षा प्रणाली तैयार करने का खाका बनाया
विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक
राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास