आस्था कार्यक्रमों को राजनीतिक हित साधने का नहीं बनाएं माध्यम : सरकार के भ्रम फैलाने के कारण महाकुंभ में उमड़ी भीड़, अशोक गहलोत ने सरकार से की तैयारी करने की अपील

कई व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु हो गई

आस्था कार्यक्रमों को राजनीतिक हित साधने का नहीं बनाएं माध्यम : सरकार के भ्रम फैलाने के कारण महाकुंभ में उमड़ी भीड़, अशोक गहलोत ने सरकार से की तैयारी करने की अपील

कुंभ में शामिल होने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या में उमड़ी भीड़ के कारण हुई भगदड़ में कई व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु हो गई। 

जयपुर। महाकुंभ से जुड़ी दिल्ली स्टेशन भगदड़ और प्रयागराज भगदड़ को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार को आस्था कार्यक्रमों में राजनीतिक हित साधने का माध्यम नहीं बनाने की अपील की है। गहलोत ने कहा कि कुंभ में शामिल होने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या में उमड़ी भीड़ के कारण हुई भगदड़ में कई व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु हो गई। 

इससे पहले प्रयागराज में भी भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई थी, लेकिन दोनों ही दुर्भाग्यपूर्ण हादसों में कुल कितने लोग हताहत हुए इस बारे में किसी को भी जानकारी नहीं है। पहले भी हर 12 वर्षों में कुंभ होता रहा है, लेकिन सरकार ने इस बार धार्मिक आयोजन का राजनीतिक फायदा उठाने के लिए इस बार यह भ्रम फैलाया कि 144 वर्षों के उपरांत यह महाकुंभ दोबारा आएगा, जिस कारण अधिक से अधिक भीड़ उमड़ने लगी है। इन घटनाओं को देखते हुए सरकार को चाहिए कि अब कुंभ की शेष अवधि यदि अभी शेष हैं, तो इनकी तैयारी इस प्रकार करें कि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो। आस्था के कार्यक्रमों को राजनीतिक हित साधने का माध्यम नहीं बनाना चाहिए।

Tags: gehlot

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द  हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...
खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?  
नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने की मोदी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा