विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 

कई अन्य राज्यों में एफएमजी इंटर्न को नियमित रूप से स्टाइपेंड दिया जा रहा

विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
विदेशी चिकित्सा स्नातक डॉक्टरों का स्टाइपेंड भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। डॉक्टर मेडिकल एजुकेशन विभाग परिसर में 23 दिनों से धरने पर हैं, जबकि कई डॉक्टर 12 दिन से भूख हड़ताल कर रहे हैं।

जयपुर। राजस्थान में विदेशी चिकित्सा स्नातक डॉक्टरों का स्टाइपेंड भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन लगातार जारी है। जयपुर के मेडिकल एजुकेशन विभाग परिसर में डॉक्टर पिछले 23 दिनों से धरने पर बैठे हैं।  बीते 12 दिनों से कई डॉक्टर भूख हड़ताल पर हैं। लेकिन उनकी स्टाइप फंड की मांग अधूरी है। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के निर्देशों और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद उन्हें अब तक स्टाइपेंड का भुगतान नहीं किया गया है।

देश के कई अन्य राज्यों में एफएमजी इंटर्न को नियमित रूप से स्टाइपेंड दिया जा रहा है। जिसकी राशि बीस हजार से अधिक है।  जब समान नियमों के तहत अन्य राज्यों में स्टाइपेंड का भुगतान किया जा सकता है, तो राजस्थान में उन्हें इससे वंचित क्यों रखा जा रहा है। केवल आश्वासन दिया जा रहा है। माँगे नहीं मानी गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा