शराब पीकर वाहन चलाना बन रहा मौत का सफर : शराब का नशा चढ़ा, समझ उतरी...सड़क बनी मौत का मैदान

पहली बार भारी वाहनों को शराब पीकर चलाने पर शिकंजा

शराब पीकर वाहन चलाना बन रहा मौत का सफर : शराब का नशा चढ़ा, समझ उतरी...सड़क बनी मौत का मैदान
जयपुर रेंज में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की। जांच में 92 ट्रक और 492 हल्के वाहन चालक नशे में। 6 सितंबर 2025 से 9 अगस्त 2026 तक यातायात नियमों के उल्लंघन पर 11.97 लाख कार्रवाई कर 79.78 करोड़ रुपए जुर्माना।

जयपुर। शराब का नशा उतरने में कुछ घंटे लगते हैं, लेकिन नशे में की गई ड्राइविंग से होने वाला हादसा कई परिवारों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल देता है। नशे में वाहन चलाते समय चालक की निर्णय लेने की क्षमताए प्रतिक्रिया की गति और सड़क पर खतरे को पहचानने की क्षमता कमजोर हो जाती है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ जयपुर रेंज पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू किया तो 92 ट्रक चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए । साथ ही 492 हल्के वाहन चालक भी शराब के नशे में धुत मिले।

शराब पीने के बाद क्यों बढ़ते हादसे ?

नशे में चालक को वाहन की गति सामान्य से कम महसूस हो सकती है और सामने आने वाली स्थिति का अनुमान लगाने में देरी होती है। इसके अलावा ब्रेक लगाने और खतरे पर प्रतिक्रिया देने में समय बढ़ जाता है।

12 लाख से ज्यादा चालान 79.78 करोड़ का जुर्माना :

Read More वैश्विक दबाव से सर्राफा बाजार धड़ाम : चांदी 7,000 और शुद्ध सोना 3,100 रुपए प्रति दस ग्राम टूटा

जयपुर रेंज की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 6 सितंबर 2025 से 9 अगस्त 2026 तक जयपुर ग्रामीण, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर और दौसा में विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन 11 लाख 97 हजार 682 कार्रवाई की गईं। इन मामलों में 79.78 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया।

Read More कालवाड़ रोड पर नीम के पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस तलाश में

दो बड़े हादसे :

Read More एसएमएस अस्पताल में की गई जटिल सर्जरी, 32 साल की महिला के पेट से निकाली 55 सेमी लंबी तिल्ली

जयपुर का हरमाड़ा हादसा:13 मौतें- 3 नवंबर 2025 को जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र में न्यू लोहमंडी रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक 17 से ज्यादा वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में अंतिम रूप से 13 लोगों की मौत हुई। डंपर चालक कल्याण मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया और जांच में नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई।

नशे में गाड़ी दौड़ाई- दौसा में 18 नंबर, 2024 को लालसोट के लाडपुरा में बारात के दौरान युवकों ने गाड़ियां दौड़ा दी जिससे एक की मौत हो गई, 7 घायल हो गए। झुंझुनूं में शराब के नशे में गाड़ी चला कर एक युवक को कुचल दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत