भारी बारिश से नदी नाले उफान पर जालौर में आज स्कूलों की छुट्टी : भीलवाड़ा में कार बही- एक युवक की मौत, नसीराबाद में जर्जर मकान ढहा

बारिश से कई जगह हुआ जनजीवन प्रभावित

भारी बारिश से नदी नाले उफान पर जालौर में आज स्कूलों की छुट्टी : भीलवाड़ा में कार बही- एक युवक की मौत, नसीराबाद में जर्जर मकान ढहा

नसीराबाद-नांदला रोड पर बनी रपट पर वैन बहने से सवार लोगों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई।

जयपुर। राजस्थान में सक्रिय मानसून के चलते रविवार को प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में कई जगह भारी बारिश हुई। तेज बारिश के कारण प्रदेश के नदी-नाले उफान पर हैं। पाली में गणपति विर्सजन करने गए दो युवक बांडी नदी में बह गए। भीलवाड़ा के शाहपुरा में एक कार के पानी में बह जाने से एक युवक की मौत हो गई। जालोर में भारी बारिश के अलर्ट के चलते कलक्टर ने सोमवार को सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि मौसम तंत्र के कारण आगामी एक सप्ताह तक अधिकांश भागों में बारिश की रफ्तार धीमी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम भागों में आगामी 48 घंटों तक भारी और अतिभारी बारिश का दौर जारी रहेगा। पिछले 24 घंटों में जालौर, सिरोही, उदयपुर, सलूम्बर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश और अजमेर, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, राजसमंद जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। जालौर के सांचौर में सर्वाधिक 210 एमएम बारिश दर्ज की गई। जयपुर में झोटवाड़ा, सांगानेर सहित कई इलाकों में दोपहर बाद बारिश से इलाकों, सड़कों और बाजारों में पानी भर गया। जोधपुर, पाली और सिरोही में बारिश का येलो अलर्ट है।

बारिश से कई जगह हुआ जनजीवन प्रभावित: 
अजमेर के नसीराबाद में दो मंजिला जर्जर मकान भरभराकर ढह गया। नसीराबाद-नांदला रोड पर बनी रपट पर वैन बहने से सवार लोगों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। अलवर के उद्योगनगर क्षेत्र में एक मकान का बरामदा गिरने से दो बच्चे मलवे में दबकर घायल हो गए। सिरोही में एक जीप नदी में गिर गई। सवार व्यक्ति ने कूदकर अपनी जान बचाई। चित्तौड़गढ़ कपासन में बेड़च नदी उफान पर है। सवाईमाधोपुर में बनास नदी उफान पर होने के कारण चौथ का बरवाडा-शिवाड़ रूट बंद है। सिरोही के पिंडवाडा में पांच इंच से ज्यादा बारिश हुई। 

बांधों से छोड़ा जा रहा पानी
कोटा के गांधीसागर बांध के तीन गेट खोलकर 57 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी की निकासी की गई। राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर बांध, कोटा बैराज के गेट खोलकर भी पानी की निकासी की जा रही है। बीसलपुर बांध से भी समय समय पर गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह