गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा अधिक समय

सुरक्षा जांच प्वाइंट पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है

गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा अधिक समय

एयरपोर्ट बिल्डिंग में प्रवेश से पहले भी सघन तलाशी ली जा रही है। चेक-इन काउंटर और सुरक्षा जांच प्वाइंट पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। 

जयपुर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। सीआईएसएफ की ओर से एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन, प्रवेश द्वार, पार्किंग क्षेत्र और संवेदनशील हिस्सों में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। यात्रियों और उनके सामान की गहन जांच की जा रही है, जिससे सुरक्षा प्रक्रिया में पहले की तुलना में अधिक समय लग रहा है। एयरपोर्ट बिल्डिंग में प्रवेश से पहले भी सघन तलाशी ली जा रही है। चेक-इन काउंटर और सुरक्षा जांच प्वाइंट पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। 

यात्रियों को लंबी कतारों का सामना करना पड़ सकता है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट के निर्धारित समय से काफी पहले एयरपोर्ट पहुंचें। प्रशासन का कहना है कि बढ़ी हुई सुरक्षा जांच के कारण प्रक्रिया में देरी हो सकती है, इसलिए समय से पहले पहुंचने पर यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और फ्लाइट छूटने का डर भी नहीं रहेगा।

Tags: security

Post Comment

Comment List

Latest News

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। एक्स पर वीडियो...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा
लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर : बेकाबू टैंकर ने एक दर्जन वाहनों को ठोका, 6 लोग घायल
भारतीय कंपनियों को भी झटका: ईरान से लड़ाई के बीच ट्रंप ने किया टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव, मेटल और फार्मा सेक्टर पर लगाया 50% टैरिफ
एलपीजी गैस रिफिलिंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 सिलेंडर सहित रिफिलिंग का सामान बरामद