कथा के दौरान श्रद्धालुओं को हुई भारी परेशानी, अव्यवस्थाओं के चलते बेहाल

व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को निराश ही लौटना पड़ा

कथा के दौरान श्रद्धालुओं को हुई भारी परेशानी, अव्यवस्थाओं के चलते बेहाल
श्री गोविंददेवजी मंदिर में शुरू हुई ‘नानी बाई रो मायरा’ कथा के दौरान प्रवेश पत्र, पानी और बैठने की अपर्याप्त व्यवस्था से श्रद्धालुओं को परेशानी। इस बीच जया किशोरी ने बेटियों को वर्तमान में ही सपने पूरे करने की स्वतंत्रता देने और बच्चों को भारतीय संस्कृति व धार्मिक परंपराओं से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर।

जयपुर। श्री गोविंददेवजी मंदिर में शुरू हुईनानी बाई रो मायराकथा के दौरान श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पांड़ाल में बिना प्रवेश पत्र प्रवेश नहीं देने, पानी की माकूल व्यवस्था नहीं होने और बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को निराश ही लौटना पड़ा। श्रद्धालु बड़े हर्ष के साथ कथा का श्रवण करने मंदिर आए थे, लेकिन कथा में अव्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालु परेशान होते रहे। इधर, कथावाचक जया किशोरी ने बेटियों की स्वतंत्रता और परिवार में उनके सपनों के महत्व पर जोर देते हुए अभिभावकों से अपील की कि बेटियों की इच्छाओं और खुशियों को केवल शादी के बाद पूरा करने की सोच से बाहर निकलना चाहिए।

परिवारों में आमतौर पर बेटियों से कहा जाता है कि घूमना-फि रना, अपने शौक पूरे करना या कुछ नया सीखना शादी के बाद कर लेना। लेकिन जीवन की परिस्थितियां भविष्य में कैसी होंगी, इसका किसी को पता नहीं होता। ऐसे में बेटियों को उनके वर्तमान समय में ही खुलकर जीने और अपने सपने पूरे करने का अवसर मिलना चाहिए। बेटियां जब तक परिवार के साथ हैं, तब तक उन्हें अपने मन की इच्छाएं पूरी करने और जीवन का आनंद लेने का अवसर मिलना चाहिए। कथा में जया किशोरी ने बच्चों के संस्कार और धार्मिक शिक्षा का विषय भी उठाया। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली के बीच बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भगवान की कथाओं से जोड़ना बेहद आवश्यक है। कथा आगामी दिनों में भी जारी रहेगी, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी देखने को मिल रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण लागू करने में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने...
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि
नाकामियों को छिपाने के लिए छात्रों की आवाज दबा रही सरकार : छात्रों को दहशतगर्द बताने वाले धर्मेंद्र प्रधान मांगे माफी, राहुल बोले- इस्तीफा दे शिक्षा मंत्री
ESG के जरिए उद्योगों को मिलेगी नई दिशा, CII राजस्थान ने लॉन्च किया पहला ESG क्लस्टर
जयपुर से लापता चार मासूम कुशीनगर में मिले, अयोध्या घूमने निकले थे बच्चे