अर्नब चक्रवात का असर : राजस्थान में बारिश से बढ़ी ठंडक, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

दिन के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट

अर्नब चक्रवात का असर : राजस्थान में बारिश से बढ़ी ठंडक, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब का असर राजस्थान में दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी 28 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है।

जयपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब का असर राजस्थान में दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी 28 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी जयपुर में गुरुवार दोपहर से रुक-रुककर बारिश हो रही है। सर्द हवाओं के चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान करौली, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर और टोंक सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। जयपुर के कुछ इलाकों में ओले गिरने से मौसम का मिजाज और बदल गया।

दिन के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट बारिश और ठंडी हवाओं के असर से प्रदेश के 20 जिलों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री तक नीचे आया है। इससे लोगों को दिन में भी सर्दी का अहसास होने लगा है। जयपुर में शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे वाटिका, सीतारामपुरा और रिंग रोड के आसपास बूंदाबांदी हुई। गुरुवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार दोपहर तक रुक-रुककर जारी रहा। मौसम में आए बदलाव से राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में ठंडक बढ़ गई है।

Tags: Rain cyclon

Post Comment

Comment List

Latest News

संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में आवेदन संशोधन का मिलेगा मौका, 4 नवंबर तक कर सकेंगे गलतियों में सुधार संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में आवेदन संशोधन का मिलेगा मौका, 4 नवंबर तक कर सकेंगे गलतियों में सुधार
राजस्थान में संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों को...
अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज, फिर जाना होगा जेल
फॉरेक्स मार्केट अपडेट: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 7 पैसे सुधरा, 95.19 के स्तर पर 
वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव 
अर्नब चक्रवात का असर : राजस्थान में बारिश से बढ़ी ठंडक, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
PM Modi ने गुजरात को दिया 325 करोड़ के पशु प्रजनन केंद्र का तोहफा: भिलडी में निकाला रोड़ शो, सालाना 25 हजार भ्रूण बनाने का लक्ष्य
एसआई भर्ती-2016 में पदों की श्रेणीवार करें पुनर्गणना : राजस्थान हाईकोर्ट