शिक्षा विभाग में कवायद : शिक्षा की गुणवत्ता सही करने का प्रयास, निजी स्कूलों को बताना होगा छात्रों की उपस्थिति का डेटा

विद्यार्थियों की उपस्थिति का डेटा शाला दर्पण पर डाला जाता है

शिक्षा विभाग में कवायद : शिक्षा की गुणवत्ता सही करने का प्रयास, निजी स्कूलों को बताना होगा छात्रों की उपस्थिति का डेटा
सरकार का मानना है कि जब तक बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित नहीं की जाएगी, तब तक शिक्षा की गुणवत्ता को सही कर पाना कठिन है। 

जयपुर। शिक्षा विभाग अब प्रदेश के निजी स्कूलों से विद्यार्थियों की उपस्थिति का ‘डेटा’ पोर्टल पर डलवाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत निजी स्कूल संचालकों को शिक्षा विभाग के प्राइवेट स्कूल पोर्टल पीएसपी पर विद्यार्थियों की उपस्थिति नियमित रूप से देनी होगी। अब तक सरकारी स्कूलों द्वारा ही विद्यार्थियों की उपस्थिति का डेटा शाला दर्पण पर डाला जाता है, जिसमें बताया जाता है कि अमुक कक्षा में कितने विद्यार्थी उपस्थित और अनुपस्थित रहे। सरकार का मानना है कि जब तक बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित नहीं की जाएगी, तब तक शिक्षा की गुणवत्ता को सही कर पाना कठिन है। 

शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार- इस कदम से विद्यार्थियों की पढ़ाई में नियमितता आएगी और उनका ध्यान शिक्षा पर केंद्रित रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला राज्य में शिक्षा के स्तर को सही करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र भी अब इस नियम के दायरे में आकर पढ़ाई के प्रति अधिक गंभीर होंगे। अभिभावक भी बच्चों की उपस्थिति को लेकर सजग रहेंगे। इसके अंतर्गत स्कूलों को डिजिटल उपस्थिति रजिस्टर या ऑनलाइन रिपोर्टिंग सिस्टम के माध्यम से करनी होगी, जिससे शिक्षा विभाग वास्तविक समय में उपस्थिति का आकलन कर सकेगा। 

निजी स्कूलों पर लगेगी लगाम
- इससे निजी स्कूल भी शिक्षा विभाग के शिविरा के माध्यम से संचालित हो सकेंगे। 
- कई बार निजी स्कूल शिक्षा विभाग के शिविरा की अवज्ञा कर स्कूलों में अवकाश अपने स्तर पर तय कर लेते हैं। इससे शिक्षा विभाग के निजी और सरकारी स्कूलों में एकरूपता आएगी। 
- कक्षा 11 और 12 के निजी स्कूलों के विज्ञान संकाय के विद्यार्थी नियमित स्कूल जाने के बजाय कोटा,सीकर सहित अन्य स्थानों में कोचिंग करते हैं और स्कूल नहीं जाने के स्कूल संचालकों को मोटी रकम देते हैं। इस पर रोक लग सकेगी।

 

Read More जापान में गूंजा रॉयल राजस्थान, पर्यटन उद्योग के बीच उत्पादों को प्रस्तुत करना कार्यक्रम का उद्देश्य

Tags: education

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी