केरल की धरती से चुनावी शंखनाद : एलडीएफ-यूडीएफ ने वर्षों तक किया सत्ता का व्यापार, पीएम ने कहा- बदलाव का संदेश दे रहा केरल; राजग-भाजपा करेगी प्रदेश का विकास

सत्ता का व्यापार करने का आरोप लगाया

केरल की धरती से चुनावी शंखनाद : एलडीएफ-यूडीएफ ने वर्षों तक किया सत्ता का व्यापार, पीएम ने कहा- बदलाव का संदेश दे रहा केरल; राजग-भाजपा करेगी प्रदेश का विकास

पलक्कड़ में पीएम मोदी ने एलडीएफ और यूडीएफ पर केरल को धोखा देने और सत्ता का सौदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों दल वोटबैंक और भ्रष्ट राजनीति में उलझे हैं। मोदी ने दावा किया कि भाजपा-राजग के बढ़ते समर्थन से बदलाव तय है और उनकी सरकार केरल का तेज विकास कर विकसित केरल बनाएगी।

पलक्कड़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) पर खोखले वादे कर केरल के लोगों को दगा देने और वर्षों तक सत्ता का व्यापार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा-राजग सरकार केरल का तेज विकास करेगी और विकसित केरल बनाएगी। मोदी ने रविवार को केरल के पलक्कड़ में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गबंधन (राजग) की बढ़ती लोकप्रियता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति बढ़ता लोगों का विश्वास ये बता रहा है कि केरल का मूड एक आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि केरल बदलाव का संदेश दे रहा है। उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि केरल दशकों से स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है।

एक ओर एलडीएफ तो दूसरी ओर यूडीएफ, एक ओर कम्युनिस्ट तो दूसरी ओर कांग्रेस, एक भ्रष्ट तो दूसरी महाभ्रष्ट, एक सांप्रदायिक तो दूसरा महासांप्रदायिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ की सारी नीतियां केवल वोटबैंक राजनीति के लिए ही होती हैं। इन्हें केरल के विकास की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा, अब मैं आपको भरोसा देता हूं कि यहां बनने वाली भाजपा-राजग सरकार केरल का तेज विकास करेगी, विकसित केरल बनाएगी। ये मोदी की गारंटी है।

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ : 1 आरोपी गिरफ्तार, 7 सिलेंडर व उपकरण जब्त घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ : 1 आरोपी गिरफ्तार, 7 सिलेंडर व उपकरण जब्त
पश्चिम पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे अप्रमाणित सिलेंडरों में अवैध रिफिलिंग, बिक्री और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट जारी, 96.36 प्रति डॉलर के करीब
राज काज में क्या है खास, जानें 
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में फिर गिरावट, सेंसेक्स में आई 1000 अंक गिरावट, इन कंपनियों पर रखें नजर
पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान : पुलिस की 47 टीमों ने मारी 183 अपराधियोंं के ठिकानों पर दबिश, 31 बदमाश गिरफ्तार
टीटीई की ईमानदारी : ट्रेन में छूटा बैग यात्री को सुरक्षित लौटाया, बैग में रखा लैपटॉप भी मिला सकुशल
परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइकें भिड़ीं : तीन की मौत, टक्कर के बाद तीनों 100 मीटर दूर जाकर गिरे