घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ : 1 आरोपी गिरफ्तार, 7 सिलेंडर व उपकरण जब्त

संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दुकान की तलाशी

घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ : 1 आरोपी गिरफ्तार, 7 सिलेंडर व उपकरण जब्त

पश्चिम पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे अप्रमाणित सिलेंडरों में अवैध रिफिलिंग, बिक्री और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 7 सिलेंडर और अवैध रिफिलिंग में उपयोग होने वाले उपकरण भी जब्त।

जयपुर। पश्चिम पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे अप्रमाणित सिलेंडरों में अवैध रिफिलिंग, बिक्री और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 7 सिलेंडर और अवैध रिफिलिंग में उपयोग होने वाले उपकरण भी जब्त किए हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण के निर्देश पर रसद विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के सुपरवीजन में थाना करधनी के थानाधिकारी सवाई सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। 29 मार्च 2026 को टीम को सूचना मिली कि कनकपुरा स्थित सेवाराम नगर में जगदम्बा गैस चूल्हा सर्विस पर अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस और रसद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पाया गया कि घरेलू गैस सिलेंडरों (14.2 किलोग्राम) से छोटे अप्रमाणित सिलेंडरों में जुगाड़ तकनीक से एलपीजी गैस की अवैध रिफिलिंग की जा रही थी और इसे 90 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा था। मौके से रामकरण रैगर (35), निवासी प्रेमनगर पावटा कोटपुतली-बहरोड़ (वर्तमान पता: सेवाराम नगर, कनकपुरा, जयपुर) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 2 घरेलू सिलेंडर (14.2 किग्रा), 5 छोटे अप्रमाणित सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण (रेगुलेटर व पाइप) और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बीएसएफ का शानदार प्रदर्शन : एआईपीडीएम टेनिस प्रतियोगिता 2025-26 में उपविजेता, जय राम मीना बने ओपन सिंगल्स चैंपियन बीएसएफ का शानदार प्रदर्शन : एआईपीडीएम टेनिस प्रतियोगिता 2025-26 में उपविजेता, जय राम मीना बने ओपन सिंगल्स चैंपियन
आर.के. खन्ना टेनिस स्टेडियम में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा आयोजित 26वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट टेनिस प्रतियोगिता 2025-26 में...
देश की विदेश नीति पर चिंता जताते हुए प्रमोद तिवारी ने साधा केन्द्र सरकार पर निशाना, बोले-पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यस्थ के रूप में पेश करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण 
परिवहन विभाग का शिकंजा : 62 वाहन जब्त, 1 करोड़ से अधिक राजस्व वसूली की संभावना
सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी : दूसरी बार मां बनी अभिनेत्री, बेटे को दिया जन्म, बॉलीवुड जगत में खुशियों की लहर 
असर खबर का - नहर की सुरक्षा दीवारों की मरम्मत का कार्य शुरू
ईरान के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से कर रहे बात : बैठक में दोनों पक्ष ने की जरूरी मुद्दों पर चर्चा, ट्रंप बोले- अमेरिका के शांति समझौते की ज्यादातर शर्तो पर ईरान सहमत
दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी : देश में 1100 से ज्यादा फर्जी धमकियां देने वाला गिरफ्तार, स्कूलों, हाईकोर्ट और सरकारी कार्यालयों को दी थी बम से उड़ाने की धमकी