कर्मचारी नेता भी बन गए विधायक

एक कर्मचारी नेता को इस बार मिला टिकट

कर्मचारी नेता भी बन गए विधायक
 आधा दर्जन से अधिक कर रहे दावेदारी

जयपुर। सरकार में कर्मचारियों की नेतागिरी करने वालों को भी चुनावी सियासत का रंग खूब भाने लगा है। पहले भी कई कर्मचारी नेता विधायक और सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं और कुछ ने सफलता भी हासिल की है। प्रदेश की दोनों की बडी राजनीतिक पार्टियों कांग्रेस और भाजपा में कर्मचारी नेताओं की मौजूदगी नजर आती है। इस बार विधानसभा चुनाव 2023 में भी कई कर्मचारी नेता अपना भाग्य राजनीति में आजमाने में जुट गए हैं। एक कर्मचारी नेता को इस चुनाव में भाजपा ने आदिवासी क्षेत्र से मैदान में भी उतार दिया है। आगामी दिनों में कितने कर्मचारी नेता राजनीति में सफल हो पाएंगे, यह फिलहाल भविष्य के गर्भ में है। 

ये कर्मचारी नेता सियासत में जमा चुके पैर
कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयसिंह राठौड़ कांग्रेस पार्टी से बनीपार्क एक बार जीते एक बार चुनाव हारे थे। शिक्षक संघ के नेता शिव किशोर सन्नाड़े (उदयपुर) बीजेपी से दो बार विधायक रहे। वहीं वीरू सिंह राठौड़ भी बनीपार्क विधानसभा से भाजपा से एक बार चुनाव जीते। इसी प्रकार अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला मंत्री बंशीलाल कटारा को विधानसभा चुनाव-2023 में भाजपा ने डूंगरपुर से टिकट दिया है। इसी प्रकार कर्मचारी नेता धर्मेन्द्र राठौड़ वर्तमान में आरटीडीसी चेयरमैन है।

अब ये कर रहे दावेदारी
कर्मचारी नेता आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ अब कांग्रेस पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे है। कर्मचारी नेता गजेन्द्र सिंह, महेश व्यास, सचिवालय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष शिवजीराज चौधरी भी दावेदारी कर रहे है। वहीं बेरोजगार संघ के नेता उपेन यादव भी टिकट की दावेदारी कर रहे है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम